ग्रेटर फरीदाबाद के गांव नचौली स्थित लिंग्याज यूनिवर्सिटी में शुक्रवार से दो दिवसीयफेस्ट 2015 की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत अभिनेता शक्ति कपूर ने किया। फेस्ट को ‘रंगमंच’ का नाम दिया गया है। इसमें शक्ति कपूर की हिट्स फिल्मों और उनकी फिल्मों के गानों पर उनके साथ विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान शक्ति कपूर ने प्रसिद्ध कॉमेडी डायलॉग भी सुनाए।
विज्ञापन
अपने ही अंदाज में नजर आए शक्ति कपूर, देखिए तस्वीरें
2 of 6
छात्रों से रूबरू होते हुए कपूर ने बताया कि जीवन एक रंगमंच है। जो ऊपर वाले ने रोल दिया, धरती पर आकर उसे पूरा कर फिर अनंत यात्रा पर निकल जाना है। अगर हम अपने काम के प्रति ईमानदार हैं तो फिर आगे बढ़ने से भला कौन रोक सकता है। उन्होंने बताया कि उनके किसी फैन ने फेसबुक पर मरने की खबर को पोस्ट किया था।
विज्ञापन
अपने ही अंदाज में नजर आए शक्ति कपूर, देखिए तस्वीरें
3 of 6
इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों के खूब फोन आए। घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे अहसास हुआ कि उनको प्यार करने वाले बहुत से लोग हैं। उसके बाद रोना भी आया और खुशी भी हुई। उन्होंने अपने और परिवार के बारे में बताया कि अभी तक उनके नाम 700 से ज्यादा और भारत की हर भाषा में फिल्म करने का रिकार्ड है। उनका बेटा सिद्धांत कपूर अच्छा किक्रेटर है।
अपने ही अंदाज में नजर आए शक्ति कपूर, देखिए तस्वीरें
4 of 6
वह अपने देश के लिए खेलने वाला था, लेकिन अचानक क्रिकेट छोड़ कर एकि्ंटग करने लगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बोला कि दिल्ली से ज्यादा रेप के सीन तो रंजीत फिल्मों में कर चुके हैं। उन्होंने रंजीत का जिक्र इसलिए किया क्योंकि इस यूनिवर्सिटी में पिछले साल रंजीत मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
अपने ही अंदाज में नजर आए शक्ति कपूर, देखिए तस्वीरें
5 of 6
उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि सुनील दत्त ने उनका नाम सुनील कपूर से बदल कर शक्ति कपूर किया था। जब वे एकि्ंटग का कोर्स कर रहे थे, तभी अपनी पहली फिल्म खेल-खिलाड़ी साइन की थी और फिर मुंबई में विनोद खन्ना के घर पांच साल तक रहे। पिछले दो साल से अपना प्ले ‘आसमान से गिरे खजूर में अटके’ के शो में व्यस्त था।
अपने ही अंदाज में नजर आए शक्ति कपूर, देखिए तस्वीरें
6 of 6
इस साल उनकी छह फिल्में आएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘क्या कूल है हम थ्री’ की शूटिंग बैंकाक में अभी पूरी हुई है। यूनिवर्सिटी के सीईओ पिचेश्वर गड्ढे ने कहा कि कल्चरल फेस्ट एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। इसमें छात्रों की रचनात्मकता देखते ही बनती है।