दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारियों के अनुसार शैलजा द्विवेदी के हत्यारोपी मेजर निखिल राय हांडा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस मामले में हो रहे लगातार खुलासों से न सिर्फ आम लोग बल्कि पुलिस भी हैरान है। हांडा ने अपने कबूलनामे में कहा है कि जब शैलजा ने उसके साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर जारी रखने से इनकार कर दिया तो उसने हत्या कर दी। हालांकि अब एक और बड़ा खुलासा सामने आ रहा है जिसके अनुसार हत्या से दो हफ्ते पहले शैलजा ने निखिल को एक बड़ी धमकी दी थी।