फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट के लिए खुला शाहीन बाग का रास्ता, भड़क उठे प्रदर्शनकारी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला माहौल

Fri, 21 Feb 2020 09:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
शाहीन बाग में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
कालिंदी कुंज के पास से फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते को शुक्रवार को दस मिनट के लिए खोल दिया गया। यह रास्ता नोएडा के यमुना पुल से होता हुआ कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन तक आता है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पुल के पास एक गाड़ी के खराब होने से रास्ते पर जाम लग गया था। इसे देखते हुए कुछ देर के लिए रास्ते को चार पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इससे पहले बैराज पुल से दोपहिया वाहन लंबे वक्त से आ रहे हैं। इस संबंध में कालिंदी कुंज के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि शाहीन बाग की ओर जाने वाला रास्ता अब भी बंद है। मामला कोर्ट में है। इसलिए बगैर किसी निर्देश के रास्ते को दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन

2 of 7
शाहीन बाग के रास्ते पर लगा बैरिकेट - फोटो : अमर उजाला
नोएडा पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर जाने वाले रास्ते से बैरिकेड हटा दिया। यह रास्ता महामाया ब्रिज से होता हुआ दिल्ली और फरीदाबाद जाता है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते को बैरिकेड लगाकर चार पहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया था। अचानक रास्ता खुले होने की सूचना से उन लोगों ने चैन की सांस ली, जिन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। हालांकि कुछ देर के बाद रास्ते को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
शाहीन बाग - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस के लिए खुले रास्ते को लेकर फैला भ्रम
महामाया फ्लाईओवर पर एक बस खराब होने के कारण रोड पर वाहनों का जाम बढ़ने से फंसी एक एंबुलेस को रास्ता देने के लिए बैरिकेड को हटाया गया था। इसका फायदा उठाते हुए कुछ कारों ने भी उसके पीछे चलते हुए बैरिकेड को पार कर लिया। इसके तत्काल बाद बैरिकेड को बंद कर दिया गया। इस पर कुछ लोगों ने रास्ते को खोले जाने की अफवाह उड़ा दी।

4 of 7
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
इसलिए बंद रखा है नोएडा का रास्ता
शाहीन बाग में धरने के चलते नोएडा से कालिंदी कुंज की ओर यमुना पुल से आने वाले ट्रैफिक को बंद रखा गया है, ताकि दिल्ली के सरिता विहार, मथुरा रोड और शाहीन बाग के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक सुचारु चल सके। पुलिस का तर्क है कि कालिंदी कुंज के पास जाम लगने से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसलिए नोएडा की ओर से भी गाड़ियों को रोका गया है।
विज्ञापन

5 of 7
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग से इन रास्तों पर पड़ रहा असर
कालिंदी कुंज और ओखला के बीच मौजूद रोड नंबर-13ए का अंडरपास भी बंद है। मथुरा रोड से यूपी के नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन आश्रम चौक, डीएनडी और नोएडा लिंक रोड होकर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : ANI
शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी पहुंचे रास्ते को बंद कराने
नोएडा से शाहीन बाग जाने वाले रास्ते को खोले जाने की अफवाह से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। उन्हें लगा कि रास्ता अचानक खोल दिया गया है। इसके बाद शाहीन बाग में भीड़ एकत्र हो गई। इस भीड़ ने कालिंदी कुंज जाकर देखा तो पता चला कि आपातकालीन गाड़ियों को निकालने के लिए नोएडा से बैरिकेड हटाया गया था। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को दोबारा शाहीन बाग भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहीन-बाग - फोटो : रत्नेश मिश्र
प्रदर्शन की वजह से फरीदाबाद से नोएडा जाने वालों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रास्ता खोलने के विकल्प तलाशने के लिए वार्ताकार नियुक्त किए हैं। इसी बीच रास्ता खोलने की सूचना पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शन को हटाने के लिए माहौल खराब करना चाह रही है। एक प्रदर्शनकारी आदिल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार से बातचीत के बाद ही रास्ता खोलने पर निष्कर्ष निकलेगा। प्रदर्शन स्थल पर काफी देर ऊहापोह के बाद रास्ता बंद होने की सूचना आई। पता चला कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कुछ देर के लिए रास्ते को खोला था। प्रदर्शनकारी इकबाल का कहना है कि सीएए की वापसी तक रास्ते को खाली करने का सवाल ही नहीं उठता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें