फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर प्रधानमंत्री को शाहीन बाग से मोहब्बत का बुलावा, कार्ड पर लिखा मोदी तुम कब आओगे

Thu, 13 Feb 2020 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-प्रदर्शनकारियों ने वैलेंटाइन कार्ड भेजकर लिखा मोदी तुम कब आओगे, कार्ड में सरप्राइज गिफ्ट देने की बात भी की गई

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शाहीन बाग में वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर किया गया एक गाना लांच (मोदी तुम कब आओगे)

-शाहीन बाग की दादियां बोलीं मोदी और शाह आएं शाहीन बाग और लिखकर दें नहीं लाएंगे सीएए और एनआरसी
 
विज्ञापन
1 of 6
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन के मौके पर शाहीन बाग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ अनोखे ही अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को वैलेंटाइन डे का कार्ड देकर उसमें लिखा कि 'मोदी तुम कब आओगे'। कार्ड में प्रधानमंत्री से शाहीन बाग आकर वैलेंटाइन डे मनाने और अपना सरप्राइज गिफ्ट लेने की बात की गई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार शाम को शाहीन बाग की दादियों ने हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री को दिया जाने वाला सरप्राइज गिफ्ट को खोला, जिसमें एक टेडी बीयर मौजूद था। इसके बाद मंच से संदेश दिया गया कि भारत ही हमारा वैलेंटाइन है और हम अपने देश को हमेशा प्यार करते रहेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शाहीन बाग में मौजूद महिला सलमा ने बताया कि हम लोगों ने अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोहब्बत का पैगाम देने के लिए वैलेंटाइन डे उनके साथ मनाने का मन बनाया था। वैलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर शाम पांच बजे कार्यक्रम रखा गया। इसके लिए बकायदा कार्ड छपवाए गए। कार्ड के सबसे ऊपर 'नो टू एनआरसी' और 'नो टू सीएए' लिखा हुआ था। इसके बाद वैलेंटाइन एट शाहीन बाग लिखा हुआ था। 

4 of 6
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कार्ड में आगे प्रधानमंत्री से दिल की गहराईयों से अपील की गई थी कि वह शाहीन बाग आकर वैलेंटाइन डे मनाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को एक सरप्राइज गिफ्ट भी देने की बात की गई थी। शाम होते ही कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शाहीन बाग से आह्वान किया गया कि दो दिन वहां कोई भी राजनैतिक भाषण नहीं होंगे। बता दें कि 15 दिसंबर से शाहीन बाग इलाके में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। तभी से वहां की मेन रोड लोगों ने बंद की हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के लिए किया गया गाना लांच...
वैलेंटाइन डे मनाने के दौरान बृहस्पतिवार शाम को एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोहब्बत का पैगाम देने के लिए एक गाना भी लांच किया गया। इसमें लिखा गया था कि मोदी तुम कब आओगे, अभी तो ठंड है, गर्मी अभी बाकी, मोदी तुम कब आओगे। वैलेंटाइन मनाने के दौरान शाहीन बाग का नजारा भी बदला हुआ था। महिलाओं ने मंच को सजाया हुआ था। मंच पर बड़ा बैनर लगा था, उसमें लिखा था कि भारत ही हमारा वैलेंटाइन है और हम अपने देश को हमेशा प्यार करते रहेंगे। इसके अलावा शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास दिल के आकर के पोस्टर लगाकर उस पर लिखा था कि पीएम मोदी प्लीज कम टू शाहीन बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
वैलेंटाइन डे मनाने के बाद देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम...
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए शाहीन बाग में अगले दो दिनों तक देशभक्ति के कार्यक्रम होंगे। रात के समय शहीदों की याद में प्रदर्शन स्थल पर एक हजार मोमबत्तियां भी जलाई गई। प्रदर्शनकारी जैनुलआबदीन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलवामा शहीदों को याद करते हुए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उसमें शहीदों के परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है। अगले दो दिन उनको याद किया जाएगा। इस दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल पर कोई भी राजनैतिक भाषण नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें