दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 15 दिसंबर से चल रहे धरना प्रदर्शन को लॉकडाउन के कारण खत्म करवा दिया गया है। पुलिस ने धरनास्थल से सभी टेंट उखड़वाए, साथ ही विरोध करने पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने धरना खत्म कराने के बाद बताया कि किस तरह प्रदर्शनकारी उनकी बात नहीं मान रहे थे, जिसके कारण उन्हें सख्ती बरतनी पड़ी।