फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस स्कूल रेप मामला: आइसक्रीम बेचते-बेचते लाइफगार्ड बन गया आरोपी चंडीदास

Mon, 16 Jul 2018 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
dps school
डीपीएस में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी चंडीदास के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके घर पर पूछताछ करने पर पता चला है कि वह पहले अशोक नगर में रेहड़ी पर आइसक्रीम बेचता था। 13 साल पहले एक प्लेसमेंट कंपनी की मार्फत वह डीपीएस में नौकरी करने लगा था। एफआईआर के मुताबिक वह लाइफगार्ड का काम कर रहा था। फिलहाल वह एक बड़े प्रशासनिक अधिकारी के घर पर रह रहा था। उसके परिचित इस घटना को लेकर हतप्रभ हैं।
विज्ञापन

2 of 5
dps school
चंडीदास कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीनवुड सोसायटी के एक घर के सबसे ऊपर कमरे में वह पत्नी और एक बेटे के साथ रह रहा था। उसके घर से एक पहचान पत्र मिला है जिस पर एक प्लेसमेंट कंपनी का नाम लिखा है लेकिन चंडीदास का कोई पद नहीं लिखा गया। ग्रेटर नोएडा आने से पहले वह अशोक नगर दिल्ली में रहता था। वह वहां जिस मकान में रहता था, उसके मकान मालिक उसके घर मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि दिल्ली में चंडीदास आइसक्रीम बेचता था। इसके बाद वह एक कंपनी के माध्यम से डीपीएस में नौकरी करने लगा। लगभग 11 साल पहले उसका विवाह हुआ और अब उसके एक बेटा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इस घटना में भी कहीं गुरुग्राम के प्रद्युम्मन केस जैसा तो नहीं हुआ।

4 of 5
dps school
उस केस में पहले निर्दोष ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था। चंडीदास की पत्नी को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके पति पर लगे आरोप सच हैं। उसकी पत्नी ने बताया कि वह तीन दिन से सच जानने के लिए डीपीएस जा रही है लेकिन उससे कोई बात करने को तैयार नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dps school
पश्चिम बंगाल तक पहुंची दुष्कर्म की खबर
चंडीदास की पत्नी ने बताया कि उसके पति को वर्तमान में 14 हजार रुपये वेतन मिलता है लेकिन मकान मालिक उससे किराया नहीं लेते और स्कूल भी उसके बेटे की फीस नहीं लेता। उसने बताया कि इस घटना की जानकारी उनके घर पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई है और वहां से रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं।  इसके अलावा सोसायटी के गार्ड व पड़ोसी महिला भी घटना को लेकर हैरान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें