दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मोबाइल एप के माध्यम से चल रहे एक सेक्स रैकेट का दिल्ली महिला आयोग ने पर्दाफाश किया है। आयोग की शिकायत के बाद पुलिस ने सैक्स रैकेट चला रही एक महिला व उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला आयोग की टीम ने छापामारी कर 15 वर्षीय किशोरी व एक महिला को इनके चंगुल से मुक्त कराया।
विज्ञापन
2 of 5
छुड़ाई गई नाबालिग के साथ स्वाति मालीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोप है कि दोनों को नशीला पदार्थ देकर इनसे आपत्तिजनक वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाए जाते थे। पुलिस मुख्य सरगना नाजमा से पूछताछ कर जांच कर रही है। पुलिस ने उनसे कई मोबाइल व सिम कार्ड जब्त किए हैं। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, 181 महिला हेल्पलाइन पर 14 अगस्त को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी कृष्णा नगर से लापता है।
विज्ञापन
3 of 5
छुड़ाई गई नाबालिग के साथ स्वाति मालीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
आयोग की टीम ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने में सहायता की। बुधवार को मामले का फॉलोअप करने के लिए आयोग की टीम लड़की के घर पहुंची, जहां उसकी बहन ने बताया कि लापता लड़की उसकी एक दोस्त उसके साथ काम करती थी। अब वह भी उसके बारे में कुछ नहीं बता रही है।
4 of 5
फाइल फोटो
आयोग की टीम 16 वर्षीय उस लड़की से जाकर मिली। उसने बताया कि नंद नगरी में एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा है, जहां 15 से 20 लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। वह खुद भी 15 से 20 दिन वहां थी। उससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच अश्लील वीडियो कॉल कराई जाती थी।
उसने कहा कि वह तभी वहां से निकल सकती थी जब वह अपनी जगह किसी दूसरी लड़की को लगाती। जैसे-तैसे वह 16 वर्षीय लड़की वहां से निकलने में सफल रही। इसके बाद आयोग की टीम रात 9.30 बजे लड़की को लेकर मौके पर पहुंची, जहां पुलिस भी बुला ली। वहां से बरामद किशोरी और महिला ने बताया कि उन्हें अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।