फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापुरी में मासूम के साथ दरिंदगी का मामला: बाप ने छोड़ा, मां चलाती है ई-रिक्शा

Wed, 19 Sep 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rape
सात साल की मासूम को शायद पता नहीं है कि उसके साथ क्या हुआ है। हां इतना जरूर है कि दरिंदगी के बाद से वह बुरी तरह सहमी हुई है। मासूम की 26 वर्षीय मां अपनी बच्ची का हौसला बढ़ाने और उसके जल्द ठीक होने की बात करती है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची बुरी तरह खौफजदा है। वहीं मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मासूम की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही उसकी तबीयत बेहतर होगी, काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मासूम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। काफी समय पूर्व उसका पिता मासूम को छोड़कर चला गया था। तभी से उसकी मां ने परिवार का बेड़ा उठाकर ई-रिक्शा चलाना शुरू किया। मासूम मोहल्ले के बच्चों के साथ घर के पास ही खेलती रहती थी। घर से कुछ ही दूरी पर मासूम का मामा भी रहता है। मासूम वहां भी चली जाती थी। घटना के बाद से मां अपनी बच्ची को बस हिम्मत देने में लगी है। इधर घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष है। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

3 of 5
आपको बता दें कि सीमापुरी में सोमवार शाम इसी तरह का एक और मामला सामने आया। प्रसाद लेने मंदिर के लिए निकली सात साल की मासूम को नशे में धुत पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर सुनसान पार्क में ले गया और दुष्कर्म के बाद निजी अंगों में पानी वाला पाइप डाल दिया। लोगों ने नशे में धुत आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 

4 of 5
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मासूम को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में ही उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। उसकी मां ई-रिक्शा चलाती है। सोमवार शाम करीब 7.00 बजे वह घर के पास ही स्थित मंदिर से प्रसाद लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सलमान (20) उसे सुनसान पार्क में ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहां उसने मासूम का गला बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की निजी अंगों में पाइप डाल दिया। रात करीब 11.30 बजे खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां आरोपी मिल गया। उसे पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के  हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें