फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang War: पाक... एके-47 और ग्रेनेड... अमित डागर-कौशल के लिए लॉरेंस ने बनाया था ऐसा प्लान, सुनकर पुलिस भी हैरान

Wed, 26 Oct 2022 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दीपक टीनू और लॉरेंस - फोटो : अमर उजाला
कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़-लारेंस बिश्रोई-काला जठेड़ी-यूरोप में बैठे जैक व संदीप गोदारा ने विरोधी गिरोह के सरगना कौशल चौधरी व उसके साथी अमित डागर की हत्या के आदेश दिए थे। इनकी हत्या की जिम्मेदारी दीपक उर्फ टीनू को दी गई थी। दीपक ने हत्या के लिए पाकिस्तान से सात ग्रेनेड व एके-47 जैसे हथियार और मंगवाए थे। इसके लिए जैक को बोल दिया गया था। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में मौजूद दीपक उर्फ टीनू ने किया है। स्पेशल सेल ने दीपक को 28 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर ले रखा है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीपक के पास से पांच ग्रेनेड व दो पिस्टल बरामद की गई थीं। ये ग्रेनेड व पिस्टल भी पाकिस्तान से आए थे। दीपक को एक एके-47 भी भेजी गई थी। हालांकि ये एके-47 खराब है और अभी भारत में कहीं ठीक हो रही है।
विज्ञापन

2 of 6
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
दीपक ने पूछताछ में बताया कि उसे पता नहीं है कि एके-47 कहां है और कहां ठीक हो रही है। दीपक ने बताया कि उसे कौशल चौधरी व अमित डागर की हत्या के लिए बोला था। इसके लिए उसने पाकिस्तान से सात ग्रेनेड व एके-47 भेजने के लिए कहा था।
विज्ञापन

3 of 6
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : फाइल
दीपक ने बताया कि वह कौशल चौधरी व अमित डागर के बारे में जानकारियां जुटा रहा था। वह उनकी कोर्ट की डेट के बारे में पता कर रहा था। कौशल चौधरी इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। अमित डागर भटिंडा जेल,पंजाब में बंद है।

4 of 6
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
दीपक ने बताया कि कोर्ट में अमित डागर व कौशल पर हमला करता। पुलिस से बचने के लिए वह पुलिस पर ग्रेनेड से हमला करता। इसके बाद वह एके-47 चलाता। दीपक को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस ने बहुत बड़ी घटना रोक दी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गैंगस्टर दीपक टीनू - फोटो : facebook
हर तीसरे दिन मोबाइल बदल लेता था
दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए हर तीसरे दिन मोबाइल नंबर बदल लेता था। वह जहां भी रहता था वहां के किसी व्यक्ति की आईडी पर मोबाइल नंबर लेता था। वह लारेंस बिश्रोई गिरोह के सभी आकाओं के संपर्क में था। वह उनसे व्हाट्सएप कॉल करता था। दीपक ही आकाओं को ज्यादातर यही कॉल करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूसेवाला मर्डर केस का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू फरार। - फोटो : अमर उजाला
लोगों से रंगदारी मांगने की तैयारी शुरू कर दी थी
दीपक ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने लोगों से रंगदारी मांगने के लिए तैयारी करना शुरू किया। उसने भिवानी में तीन से चार लोगों को फोन कर उनके हालचाल पूछा था। ये इंतजार कर रहा था कि लोग हालचाल पूछने पर उसे रंगदारी दे दे। ये इन लोगों से कुछ दिन में रंगदारी मांगता था। गोल्डी बरार के कहने पर दीपक ने रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें