नोटों के बैन के बाद आज बैंकों के बाहर दूसरे दिन पहले दिन से ज्यादा लंबी कतारें लगी हैं। यही नहीं दिन के 11 बजे तक भी एटीएम से पैसे नहीं निकलने से सुबह 6 बजे से लाइन में लगे लोग हलकान हो रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बैंकों ने पहले कोई सूचना नहीं दी लेकिन आज यह बताया गया कि एटीएम दोपहर 12 बजे से काम करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दिल्ली के कुछ एटीएम सुबह से ही काम कर रहे हैं। खबर तो ये आ रही है कि एटीएम से पैसे न निकलने की वजह से बैंकों में आज बृहस्पतिवार से ज्यादा भीड़ है।
4 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
मोदीनगर से खबर है कि एटीएम में तो पैसे नहीं है और ऐक्सिस बैंक लोगों को 10 के सिक्के पकड़ा रहा है। बैंक का कहना है कि नोट नहीं है सिक्के लेने हों तो लें। यह बात सुबह 10:20 की है जिस वक्त बैंक खुला था।
विज्ञापन
5 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
एटीएम से पैसे न निकलने की वजह से एटीएम तो खाली हैं लेकिन बैंकों में दूसरे दिन दुगनी भीड़ है।
नोटबंदी का आलम तो ये है कि लोग पैसे खर्च करने से डरे हुए हैं क्योंकि बैंकों में लंबी लाइनें हैं, एटीएम चल नहीं रहा और जो कुछ भी उनके पास है अगर वो खर्च हो गए तो किसी इमरजेंसी की स्थिति में परेशानी हो सकती है।