पिछले दो दिन से नगदी की समस्या से जूझ रहे लोग बृहस्पतिवार को जब बैंक पहुंचे तो ज्यादातर को नगदी की जगह निराशा ही हाथ लगी। खुलते ही एनसीआर के बैंकों में कुछ ही घंटों में नगदी खत्म हो गई। लेकिन जिन्हें लंबी कतारों में लगने के बाद 2000 की नई नोट मिली उनकी खुशी देखते ही बनती थी। उनके चेहरे खिले हुए थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कई शाखाओं पर कहा गया है कि दोपहर से पुनः कैश की व्यवस्था होगी। बता दें कि बृहस्पतिवार को लंबी-लंबी लाइनें लगाकर लोग कैश लेने या पुराने नोटों को बदलवाने पहुंचे। गुड़गांव के सेक्टर 14 में एचडीएफसी बैंक में कैश खत्म होने पर बैंक ने ग्राहकों को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
3 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
नजारा तो ऐसा रहा कि बैंक खुलने से पहले से उनके बाहर लंबी लाइनें लगीं और लोग 8 बजे से ही बैंक खोलने की जिद करने लगे।
4 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि सभी जगह यह खबर है कि बैंक सुबह 8 से रात 8 तक खुलेंगे तो अभी तक बैंक क्यों नहीं खुले?
विज्ञापन
5 of 6
note
- फोटो : अमर उजाला
कुछ शाखाएं तो ऐसी भी रहीं जहां 1 घंटे में ही कैश ही खत्म हो गया।