फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

Fri, 04 Dec 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने पुलिस मुख्यालय से यातायात प्रहरी योजना लांच की। योजना के मुताबिक आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले के बारे में बताएं और कार जीतें।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

2 of 8
आम लोगों द्वारा वीडियो व फोटो के भेजने पर प्वाइंट दिए जाएंगे, जिसके हिसाब से इनाम मिलेगा। इनमें टी-शर्ट, मूवी टिकट, लकी ड्रा से कार, मोटर साइकिल व विदेश यात्रा की फ्री टिकट तक शामिल है। योजना के अंतर्गत 11 अलग-अलग ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर प्वाइंट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

3 of 8
जब कोई शख्स फोटो अपलोड करेगा, तो उसके मोबाइल पर एक नंबर आएगा। जब ट्रैफिक पुलिस फोटो को स्वीकार कर लेगी, तब प्वाइंट मिलेंगे।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

4 of 8
25 प्वाइंट होने पर कैप, 50 प्वाइंट होने पर यातायात प्रहरी लिखी टी शर्ट, जबकि 100 प्वाइंट पूरे होने पर फ्री टॉक टाइम, फिल्म के टिकट और डिनर कूपन दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

5 of 8
200 प्वाइंट होने पर लकी ड्रा निकाला जाएगा। लकी ड्रा जीतने वाले को मारुति कार, होंडा मोटरसाइकिल, विदेश यात्रा के टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

6 of 8
ये योजना दिल्ली पुलिस की है। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में बृहस्पतिवार को यातायात प्रहरी योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

7 of 8
लोगों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुधार और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ना है।

विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के फोटो भेजें, विदेशी ट्रिप जीतें

8 of 8
पुलिस आयुक्त ने कहा कि वन टच ऐप की मदद से फोटो व वीडियो भेज सकते हैं। फोटो व वीडियो भेजते समय ऐप कुछ बेसिक जानकारी स्थान, समय व टाइम मांगेगा। अगर आपकेमोबाइल में जीपीएस सिस्टम है, तो ये जानकारी स्वत: ही आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें