69वें गणतंत्र दिवस पर भारत दुनिया को अंहिसा और शांति का संदेश देने जा रहा है। गांधीजी जहां अंहिसा का पाठ पढ़ाएंगे तो महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं शांति का संदेश देंगी। इसकी पूरी तैयारी मंगलवार को राजपथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हुई। (सभी फोटोः रवि बत्रा)
विज्ञापन
2 of 10
full dress rehearsal
- फोटो : रवि बत्रा
हिमाचल प्रदेश का की-गोम्पा व मध्य प्रदेश का सांची बौद्धस्थल राजपथ पर शांति-शांति की धुन सुनाएंगे। जबकि गुजरात व ऑल इंडिया रेडियो की झांकी से महात्मा गांधी अहिंसा का पाठ पढ़ाएंगे। खास बात यह है कि राजपथ पर पहली बार हिंदू दीवाली तो मुस्लिम बेटियां आजादी, खुशहाली को दर्शाते ओपन्ना गीतों पर थिरकेंगी।
विज्ञापन
3 of 10
full dress rehearsal
भारत यूं तो यूएन से लेकर दुनिया के हर मंच पर विश्व शांति का संदेश देता है। लेकिन पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के साथ सरहद पर बढ़ती तल्खी के बाद भी भारत हिंसा नहीं, बल्कि अंहिसा और शांति का ज्ञान बांट रहा है।
4 of 10
full dress rehearsal
यहां बापू के तीन बंदर बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो व बुरा मत बोलो का भी संदेश देंगे। अयोध्या में राममंदिर बेशक न बन पा रहा हो, लेकिन राजपथ पर भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक के साथ दीवाली का त्योहार का लुत्फ दर्शकों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 10
full dress rehearsal
आसियान-भारत में शिक्षा, व्यापार, संस्कृति व धर्म का आदान-प्रदान
आसियान-भारत की दो झांकियां राजपथ पर होंगी, जिसमें पहली में दोनों को जोडने वाली शक्ति के रूप में शैक्षिक, ऐतिहासिक व सभ्यता की कडिय़ां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
6 of 10
full dress rehearsal
इसमें शिक्षा व बौद्ध अध्ययन के लिए प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय की झलक दिखेगी। दक्षिणी -पूर्वी एशिया के कई छात्र यहां उच्च शिक्षा के लिए आते थे।
विज्ञापन
7 of 10
full dress rehearsal
इसके अलावा तख्तियों में आसियान देशों के बाजार, व्यापार की जाने वाली वस्तुओं को रखा गया होगा।
8 of 10
full dress rehearsal
वहीं, दूसरी झांकी में भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच धर्म की मजबूत ताकत दिखेगी। झांकी में बौद्धगया व बोधी वृक्ष दिखाया गया है।
9 of 10
full dress rehearsal
रामायण इन देशों में प्रसिद्ध है, जैसे थाईलैं में रामाकीन, कंबोडिया में रामाकर, लाओस में फ्रा लोक फ्रा लाम, म्यांमार में यामा जत्दाव, इंडोनेशिया में काकाविन रामायण, मलेशिया में हिकायत सेरी राम, फिलिपींस में महारदी लवाना मुख्य है।