फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पुलिस को कर देंगे लाल, कहते ही मच गया बवाल, दौड़ा-दौड़ा कर वकीलों को पीटा

Fri, 03 Aug 2018 03:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
ढाबे पर खाने के दौरान हुए विवाद के बाद थाने में एक वकील की पिटाई के मामले ने बृहस्पतिवार को तूल पकड़ लिया। साथी की पिटाई से नाराज वकील कचहरी परिसर में पुलिस से भिड़ गए। संघर्ष में वकीलों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने उन पर खूब लाठियां भांजी। संघर्ष में करीब 12 वकील और एक दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। वकील एसपी सिटी के निलंबन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को डीसी गौतम नाम के वकील अपने रिश्तेदारों के साथ नोएडा से विजय नगर लौट रहे थे। तिगरी रोड पर एक ढाबे पर खाने को लेकर उनकी ढाबा संचालक से झड़प हो गई। ढाबा संचालक अमित का आरोप है कि वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और सिर फोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस वकील को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उधर वकीलों का आरोप है कि थाने में नाइट मुंशी धीरज और पीसी 11 पर तैनात शमी रजा, दुर्वेश और मनोज ने वकील के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

3 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कर दी थी कार्रवाई
अपने साथी की थाने में पिटाई की खबर मिलने पर सुबह कचहरी में वकीलों ने अपने गुस्से का इजहार किया और एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी वैभव कृष्ण ने चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके आदेश पर एक सिपाही और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

4 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के पहुंचने पर भड़का गुस्सा
एसएसपी के कार्रवाई कर देने पर भी वकीलों की नाराजगी कम नहीं हुई और बड़ी संख्या में वकील कचहरी परिसर में जमा हो गए। पुलिस को सूचना मिली कि कचहरी में वकीलों ने लोहामंडी चौकी इंचार्ज विपिन मलिक की पिटाई कर दी। सूचना पर एसपी सिटी आकाश तोमर कचहरी पहुंचे तो वकील भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हुए। पथराव में संजीव नाम के सिपाही के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। वकीलों का आरोप है कि एसपी सिटी और पुलिसकर्मियों ने हथियार लहराते हुए वकीलों पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन

5 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
जिला जज गिरजेश कुमार पांडेय से शिकायत की गई है। वकील एसपी सिटी के निलंबन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बार एसोसिएशन को मामले की जानकारी दी गई है।- अनिल पंडित, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष 
विज्ञापन

6 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
22 जिलों में हड़ताल होने का दावा, काम होगा प्रभावित बार पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक एसपी सिटी का निलंबन और उन पर मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक वकील हड़ताल करेंगे। शुक्रवार को कचहरी में हड़ताल रहेगी, अगर कल निलंबन नहीं हुआ तो यह हड़ताल अनिश्चित काल के लिए चलती रहेगी। वकील काम छोड़कर हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
बार सचिव विश्वास त्यागी का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिले हड़ताल पर रहेंगे। जिनमें अलीगढ़, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, आगरा, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, एटा आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि वकीलों ने एसएसपी के नाम शिकायती पत्र जिला जज को दिया है। इसके माध्यम से एसपी सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के निलंबन और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा अगर पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है तो कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, तहसील कंपाउंड संघ ने वकीलों की हड़ताल का समर्थन किया है। 

दिनभर चली बैठक, नतीजा शून्य
कचहरी में हुए हंगामे और पथराव के बाद दिनभर वकीलों का मीटिंग करने का सिलसिला जारी रहा। वकीलों ने पहले बार सचिव के चेंबर में बैठक की। इसके बाद बार सभागार में बड़ी संख्या में जुटे। दोपहर में जिला जज के यहां दो घंटे तक बैठक हुई। जहां जिला जज ग्रिजेश कुमार पांडेय, एसएसपी वैभव कृष्ण, एडीएम सिटी हिमांशु गौतम, बार अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। नतीजा शून्य निकला। इस बीच एसएसपी ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। वकील एसपी सिटी को हटाने की बात पर अड़े रहे।

8 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए वकीलों ने चौकी के अंदर की तोड़फोड़
गाजियाबाद। वकील के साथ मारपीट की घटना के बाद वकील पहले कचहरी चौकी पर इकट्ठा हुए। उन्होंने पहले विजय नगर एसएचओ को सस्पेंड करने की बात कही और हंगामा किया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का आरोप है कि वकीलों ने कचहरी चौकी के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट की। इसके साथ ही वकीलों ने चौकी में रखी दो कुर्सियां और एक मेज तोड़ दी। स्कैनर मशीन, डीएफएमडी स्क्रीन भी तोड़ दी। कोर्ट में लगा मेटल डिटेक्टर भी तोड़ दिया। पुलिस का आरोप है कि वकील चौकी में रखी कई जरूरी फाइलें भी ले गए।

9 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
जजों ने बंद कर लिए चेंबर
कचहरी में बवाल के बाद कोर्ट के कर्मचारियों ने कई कोर्ट बंद कर दी। कई जजों ने बवाल की बात सुनकर अपने चेंबर अंदर से बंद कर लिए। हालांकि मामला शांत होने के बाद जज बाहर आए और कोर्ट में विचाराधीन केसों को सुना। इसके अलावा हंगामा बढ़ता देख एसएसपी ने हवालात में तारीख पर आए बंदियों और कैदियों को वापस जेल भेजने के लिए आदेश दिया। 300 से अधिक अभियुक्तों को वापस भेजा गया। 
विज्ञापन

10 of 10
clash between lawyers and police in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला
वकीलों ने पत्रकारों के कैमरे छीने
कचहरी में हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पत्रकार कचहरी में पहुंचे। पुलिस वकीलों को शांत करा रही थी, जिसकी मीडियाकर्मी लगातार कवरेज कर रहे थे। वकीलों ने मीडिया कर्मियों से बदसलूकी की। कई मीडियाकर्मी के कैमरे छीने। उन्हें फोटो नहीं खींचने दिए। बाद में कैमरे लौटाए। पत्रकारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बार सचिव का कहना है पत्रकारों के साथ वकीलों ने बदसलूकी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें