फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे पीएम मोदी ने किया मजेंटा लाइन का उद्घाटन और मेट्रो में सफर

Mon, 25 Dec 2017 04:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
magenta metro - फोटो : पीआईबी
क्र‌िसमस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक खास तोहफा म‌िला, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सौंपा। पीएम मोदी ने आज मजेंटा मेट्रो लाइन का उद्घाटन कर इसमें बोटेन‌िकल गार्डन से लेकर ओखला पक्षी व‌िहार स्टेशन तक सफर भी क‌िया।
विज्ञापन

2 of 7
magenta metro - फोटो : पीआईबी
आज से दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक हिस्से की शुरुआत हुई। कालकाजी मंदिर से बोटेनिकल गार्डन के लिए शुरू होने वाली इस लाइन पर कुल 25 मेट्रो स्टेशन हैं।
विज्ञापन

3 of 7
magenta metro - फोटो : पीआईबी
कौन से स्टेशनों के बीच 25 दिसंबर से दौड़ेगी मजेंटा लाइन मेट्रो- बोटेनिकल गार्डन, ओखला पक्षी अभ्यारण्य, कालिंदी कुंज, जसोला विहार शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सुखदेव विहार, ओखला एनएसआईसी, कालकाजी मंदिर
यह लाइन दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने के समय को कम करेगी। हालांकि मजेंटा लाइन जनकपुरी वेस्ट से शुरू होकर बोटेनिकल गार्डन तक जाती है, जिसकी कुल लंबाई 38.23 किलोमीटर है।

4 of 7
magenta metro - फोटो : पीआईबी
25 दिसंबर को शुरू होने वाली कालकाजी बोटेनिकल गार्डन इसी लाइन का एक हिस्सा है जिसकी लंबाई 12.64 किलोमीटर है। यह लाइन इसलिए भी खास है क्योंकि इस पर न्यू जनरेशन की मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी जिसमें ड्राइवर नहीं होंगे। यहां यह बताना जरूरी है कि बिना ड्राइवर वाली मेट्रो ट्रेन दो से तीन साल बाद ही चल सकेगी। अभी चलने वाली ट्रेनों में ड्राइवर होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
pm modi - फोटो : पीआईबी
इस लाइन पर खास सिग्नलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है‌, जिसे कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल(सीबीटीसी) टेक्नोलॉजी कहते हैं। इस सीबीटीसी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की वजह से इस लाइन पर ट्रेन की फ्रीक्वेंसी ज्यादा होगी और दो ट्रेनों के बीच का अंतराल भी 90 से 100 सेकंड के करीब घट जाएगा। अभी साउथ दिल्ली से नोएडा जाने वाले या‌त्रियों को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से वॉयलेट लाइन के लिए ट्रेन बदलनी पड़ती है। जबकि इस लाइन की शुरुआत होने से वो सीधे कालकाजी मंदिर से सीधे बोटेनिकल गार्डन पहुंच जाएंगे जिससे उनका 45 मिनट बचेगा।
विज्ञापन

6 of 7
pm modi - फोटो : पीआईबी
यह मजेंटा लाइन जब पूरी तरह से शुरू हो जाएगी यानी जब ये बोटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक चालू हो जाएगी तो नोएडा से गुड़गांव के लिए यात्रा करते वक्त सिर्फ हौज खास स्टेशन पर ट्रेन बदलनी होगी। यहां यह दिलचस्प है कि बोटेनिकल गार्डन दिल्ली के बाहर स्थित मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pm modi - फोटो : पीआईबी
मजेंटा लाइन पर आने वाला हौजखास मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा स्टेशन होगा जो जमीन से 29 मीटर नीचे है। इससे पहले येलो लाइन पर पड़ने वाला चावड़ी बाजार स्टेशन सबसे नीचे था जिसकी गहराई 22 मीटर थी। कालकाजी मंदिर से आगे जनकपुरी वेस्ट के बीच पड़ने वाले स्टेशन- नेहरू एंक्लेव, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, पंचशील पार्क, हौजखास, आईआईटी दिल्ली, रामकृष्ण पुरम, मुनिरका, वसंत विहार, शंकर विहार, आईजीआई टर्मिनल 1, सदर बाजार, पालम, दशरथ पुरी, डाबरी मोड़, जनकपुरी पश्चिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें