उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को आई तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-एनसीआर में 109 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। हल्की बारिश भी हुई। इसके चलते राजधानी दिन में ही अंधेरे में डूब गई। इसमें बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं। रेल, मेट्रो और सड़क यातायात पर भी असर पड़ा। (सभी फोटोः दिल्ली ब्यूरो/नोएडा ब्यूरो/गाजियाबाद ब्यूरो/फरीदाबाद ब्यूरो/गुरुग्राम ब्यूरो/ग्रेटर नोएडा ब्यूरो/बुलंदशहर ब्यूरो)
विज्ञापन
2 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शाम साढ़े 4 बजे आई आंधी में 200 से ज्यादा जगह पेड़ गिर गए, जबकि 10 जगह दीवारें ढह गईं। राजधानी में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। वहीं, यूपी में 16 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
3 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के झज्जर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए। वहीं, पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए। मरने वालों में 4 बच्चे बाग में आम इकट्ठे करने के दौरान बिजली की चपेट में आ गए।
4 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी हवाओं ने कर लिया था दिल्ली का रुख रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 30.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो तापमान बढ़ने के साथ पूर्वी हवाओं ने दिल्ली का रुख कर लिया था। पश्चिमी विक्षोभ ने भी असर डाला। इसका मिलाजुला असर तूफान के रूप में सामने आया। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
दो घंटे रहा असर, फिर पटरी पर लौटा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हवा की रफ्तार 70-109 किमी प्रति घंटे रही। दिल्ली-एनसीआर में इसका असर करीब दो घंटे तक रहा। विभाग का मानना है कि सोमवार को हिमालयन रेंज में 50-70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
तापमान मेें तेज उछाल बना वजह मौसम विभाग में दिल्ली सर्कल के निदेशक डॉ. कुलदीप ने इस तूफान की तीन वजहें गिनाईं। कुलदीप का मानना है कि पिछले दिनों तापमान में तेज उछाल आया था। वहीं, पूर्वी हवाएं पहले से उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ बढ़ रही थीं। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ ने भी असर डाला। सफदरजंग इलाके में सबसे तेज 109 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
7 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में आंधी-बारिश से 15 की मौत पाकिस्तान के पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, और आदिवासी क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के कारण 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। इनमें नौ की मौत रविवार को दीवार और छत गिरने से हुई। मरने वालों में अधिकतर ममोंद और खार तहसील के थे। शनिवार शाम से बिगड़े मौसम के कारण पेशावर और उसके आसपास के इलाकों में पहले तेज आंधी आई, जिससे पेड़ उखड़ गए और कई मकानों की छतें व दीवारें गिर गईं। इसके बाद हुई भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। इसमें दस साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह हादसे धूलभरी आंधी और भारी बारिश से अंधेरा छा जाने के चलते हुए। नौशेरा में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
8 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी से पांच घंटे तक झेलनी पड़ी बिजली कटौती नोएडा में आंधी-बारिश होने से पूरे शहर को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। लोगों को पांच घंटे तक बिजली कटौती से जूझना पड़ा। इसके बाद भी कई सेक्टरों में परेशानियां बनी रहीं। कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन के ऊपर ही पेड़ टूटकर गिर गए। बारिश होने से बिजली विभाग को जल्द सप्लाई शुरू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
9 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
शहर में रविवार शाम तेज हवाएं चलते ही बिजली विभाग ने किसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए शाम पांच बजे पूरे शहर की सप्लाई बंद कर दी। फिर कहीं-कहीं तेज आंधी आने से पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिरने की सूचना मिली। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-135 में 11 केवीए का खंभा गिर गया। सेक्टर-6 व 15 में पेड़ की शाखाएं बिजली की लाइन पर गिर गई। सेक्टर-41 में 11 केवीए की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। सेक्टर-22 में बिजली के तार पर पेड़ की शाखा टूट कर गिरने से चार घंटे तक सेवा बाधित रही। सेक्टर-47 और 82 में बिजली का खंभा टूटने से सप्लाई पर असर पड़ा।
10 of 18
weather
एनएसईजेड में भी 33 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सेक्टर-9 में एक कंपनी की टेन शेड उड़कर 11 केवीए की टावर पर आ गिरी। इसके साथ ही सेक्टर-9 में बिजली का खंभा भी टूट गया। सेक्टर-25 जलवायु विहार में भी पेड़ टूटकर 33 केवीए की लाइन पर गिर गया। सेक्टर-46 में 11 केवीए खंभा गिर गया और लाइन भी टूट गई। बिजली अधिकारी व कर्मचारियों को सप्लाई चालू करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। देर रात कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। रात करीब दस बजे तक शहर की सप्लाई सामान्य हो सकेगी।
11 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
आंधी में महिला पर गिरा यूनीपोल, मौत, बेटा भी घायल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्टेलर जीवन सोसायटी के पास आंधी के दौरान यूनीपोल बाइक पर जा रही महिला पर गिर पड़ा। महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। पुलिस राहगीरों की मदद से महिला को अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हैवतपुर गांव निवासी खलील की पत्नी जैबुनिशा रविवार शाम बेटे इमरान के साथ सूरजपुर बाजार जा रही थी। तेज आंधी के दौरान बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्टेलर जीवन सोसायटी के पास प्रचार बोर्ड समेत यूनीपोल महिला के सिर पर गिर पड़ा।
12 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
महिला बोर्ड के नीचे दब गई, उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे में इमरान घायल हो गया। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
13 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला के पूरे शरीर पर गंभीर चोट आई है। इससे उसकी मौत हुई है। हादसे के दौरान महिला ने हेलमेट नहीं लगाया था।
14 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
खड़ी गाड़ी पर गिरा पेड़ गुरुग्राम में देरशाम तेज आंधी के चलते पटेल नगर में दो गाडिय़ों के ऊपर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना देने के बाद गाडिय़ों व सड़क पर गिरे पेड़ को हटा दिया गया। गनीमत रही कि गाडिय़ों में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिसके चलते किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके अलावा तेज आंधी के चलते शहर के अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने की सूचनाएं आती रही। तेज आंधी के चलते एक्सप्रेस-वे वाहनों की रफ्तार थम गई। हादसों के डर से वाहन चालक गाडिय़ों को रोककर खड़े हो गए।
15 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
आंधी-बारिश संग आई आफत फरीदाबाद में शाम को आई तेज आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज आंधी के चलते कई पेड़ उखड़कर गिर पड़े। इसके साथ ही दीवार, होर्डिंग और खंभे गिरने की भी सूचना है। करीब एक दर्जन लोग आंधी में घायल हुए हैं। इनमें ग्रीन फील्ड कालोनी में रहने वाली ममता नामक महिला की हालत काफी गंभीर है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
16 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
आंधी में एसी नगर में रहने वाले भाई-बहन दीवार गिरने से घायल हुए हैं। जबकि सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल के बाहर खड़ी एक कार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी इस कदर तेज थी कि बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस कक्ष के बाहर लगा टीनशेड़ भी उड़ गया। आंधी के कहर को देखते हुए बीके सिविल अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी डाक्टर और स्टाफ नर्स अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज में जुट गईं।
17 of 18
weather
- फोटो : अमर उजाला
आंधी से आई आफत: कार पर पेड़ गिरने से एक की मौत, पांच घायल गाजियाबाद में आंधी-बारिश रविवार को आफत बनकर आई। आंधी की वजह से गाजियाबाद से बुलंदशहर की ओर जा रही एक ईको कार पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया। हादसे में कार में सवार एक युवक राजू निवासी बुलंदशहर की मौत हो गई। परिवार के ही अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं। साहिबाबाद के गरिमा गार्डन में हुई अन्य घटना में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आकर दो बच्चियां घायल हो गई। उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज आंधी की वजह से विजयनगर थाने की बाउंड्रीवाल भी गिर गई। इसकी चपेट में आकर एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। गाजियाबाद में कई जगहों पर आंधी की वजह से पेड़ और होर्डिंग्स गिर गए। जगह-जगह बिजली के तार भी टूटे।
बुलंदशहर में तीन लोगों की मौत आंधी के दौरान मकान की दीवारें गिरने से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नरेंद्रपुर क्षेत्र की है। यहां गोविंदी पत्नी गुलाब सिंह की दीवार गिरने से मौत हो गई। दूसरी घटना में रियाजुद्दीन (35) पुत्र फैय्याज निवासी डरौरा गांव की अपने ससुराल अमरगढ़ में दीवार के नीचे दबने से जान चली गई। तीसरी घटना में गुलावठी में सागर (12) पुत्र गजेंद्र मौत हुई है।