फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्ालबली

विज्ञापन
1 of 10
पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के बाद भी हिंडन एयरबेस की सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है। सिकंदरपुर गांव की तरफ एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी हुई है, जिससे कोई भी घुसपैठ कर सकता है। (सभी फोटो : सौरभ/अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद)

विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

2 of 10
हालांकि एयरबेस के वरिष्ठ अधिकारियों का दावा है कि हाई अलर्ट के कारण चप्पे-चप्पे पर एयरफोर्स के जवान तैनात हैं। एयरबेस में घुसपैठ करना नामुमकिन है। दरअसल, पिछले काफी समय से हिंडन एयरबेस की बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। सिकंदरपुर गांव के पास कुछ माह पहले एयरबेस की बाउंड्रीवॉल टूट गई थी।
विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

3 of 10
मेन बाउंड्री के पहले नई बाउंड्री तो बना दी गई, मगर बाउंड्री के साथ लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर कोई भी संदिग्ध आसानी से एयरबेस में दाखिल हो सकता है। अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो बाउंड्री के अंदर कुछ ही दूरी पर वायुसेना के कई विमान दिखाई दिए। हालांकि हिंडन एयरबेस के पीआरओ ग्रुप कैप्टन जीएस वोहरा ने बताया कि बाउंड्री के आसपास एयरफोर्स के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

4 of 10
साथ ही वॉच टावरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। कोई भी संदिग्ध बाउंड्री के अंदर कूदता है तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। हाई अलर्ट और एडवाइजरी जारी होने के बाद भी पुलिस एयरबेस की सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं थी। एयरबेस के बाहर पुलिस पेट्रोलिंग नहीं कर रही थी। मगर सोमवार को कुछ टीवी चैनलों पर यह खबर चलने पर पुलिस फौरन हरकत में आयी और तुरंत ही पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

5 of 10
हिंडन एयरबेस की सुरक्षा को लेकर एयरफोर्स अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में निर्देश दिए गए हैं कि हिंडन की बाउंड्री के आसपास कोई भी व्यक्ति वीडियो बनाता या फोटो खींचता दिखे तो कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

6 of 10
एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि एयरबेस की बाउंड्री के आसपास पेट्रोलिंग जारी है। कोई भी संदिग्ध दिखता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अमर उजाला टीम को पुलिस की गाड़ी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

7 of 10
पिछले सप्ताह ही हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के गेट से अंदर घुसने का प्रयास करते एक संदिग्ध को धर दबोचा था। हालांकि पुलिस जांच में उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार वह साधु बाबा था। जो गलती से अंदर घुस रहा था।

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

8 of 10
आतंकी घटना की धमकी से अलर्ट हुई आरपीएफ ने आउटर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। आरपीएफ के जवान अब ट्रेनों को भी आउटर से ही सुरक्षा में लेंगे। सिग्नल न मिलने की वजह से आउटर पर रुकने वाली ट्रेनों की कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि दहशत गर्द आउटर पर खड़ी ट्रेनों को निशाना न बना सकें।

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

9 of 10
आरपीएफ के जवान आउटर से ट्रेनों में चढ़ने और उतरने वाले लोगों पर भी नजर रखेंगे और संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी करेंगे। दरअसल, संदिग्ध लोग स्टेशन ही नहीं आउटर से भी ट्रेनों में सवार हो सकते हैं। ऐसे में आरपीएफ ने खासतौर से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों पर निगरानी के लिए आउटर पर भी जवान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

एयरबेस की बाउंड्री वॉल टूटी, मीडिया में खबर से मची ख्‍ालबली

10 of 10
ये जवान रात के समय भी तैनात रहेंगे। गाजियाबाद स्टेशन पर आने और स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों पर निगरानी करेंगे। आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर सादे कपड़ों में तैनात जवानों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें