फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरपोक दिल्लीवाले: बदमाश से अकेली लड़ती रही महिला, कई बार हुए चाकू के वार; जमीन पर गिरी, तमाशबीन बने लोग, Video

Mon, 30 Mar 2026 10:59 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वारदात के समय महिला शोर मचाती है तो पास की सोसायटी से पहले एक-दो लोग बाहर निकलते हैं। इसके बाद पांच-छह लोग खड़े होकर महिला को आरोपियों से भिड़ते देखते रहते हैं। कोई भी उसकी मदद का साहस नहीं जुटा पाता।
विज्ञापन
1 of 5
महिला पर चाकू से हमलाकर हीरे का हार ले गया बदमाश - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में रविवार की शाम 34 साल की महिला दो बदमाशों से भिड़ गई। महिला को अकेला देखकर बदमाशों ने उसकी चेन जिसमें हीरे भी लगे हुए थे, छीनकर ले गए। महिला हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों से लोहा लेती रही। इस बीच बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला करके उसे जमीन पर गिरा भी दिया। शोर-शराबा हुआ तो कुछ लोग वहां पहुंचे जरूर, लेकिन वह महिला को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। चेन छीनकर हमलावर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। इसके बाद महिला उठी और उसने लोगों को मदद न करने पर फटकार लगाई। पुलिस के अनुसार उनके पति सोसायटी के अंदर चले गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
सीआर पार्क इलाके में झपटमारी के दौरान बदमाशों से भिड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद महिला खुद ही अस्पताल पहुंची और अपना इलाज कराया। बाद में उसने खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को खबर दी। पीड़िता की शिकायत पर सीआर पार्क थाना पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया। तीन टीमों का गठन कर बदमाशों की बाइक को भी एरिया से बरामद किया है। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सीआर पार्क इलाके में झपटमारी के दौरान बदमाशों से भिड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
उधर पूरी वारदात का एक मिनट 13 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने पास एक सोसायटी में लगे कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में दिल्ली-यूपी और हरियाणा में छापेमारी की जा रही है।

4 of 5
सीआर पार्क इलाके में झपटमारी के दौरान बदमाशों से भिड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि वारदात रविवार शाम करीब 4 बजे सीआर पार्क के बंगिया समाज के पास हुई। पीड़िता सीआर पार्क एरिया में रहती हैं और प्राइवेट नौकरी करती हैं। शाम के समय वह अकेली पैदल अपने घर की ओर जा रही थीं, तभी यह वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीआर पार्क इलाके में झपटमारी के दौरान बदमाशों से भिड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
अकेली लड़ती रही महिला, किसी ने नहीं की मदद 
वारदात के समय महिला शोर मचाती है तो पास की सोसायटी से पहले एक-दो लोग बाहर निकलते हैं। इसके बाद पांच-छह लोग खड़े होकर महिला को आरोपियों से भिड़ते देखते रहते हैं। कोई भी उसकी मदद का साहस नहीं जुटा पाता। इस बीच सड़क पर कुछ डिलीवरी बॉय भी गुजरते हैं, लेकिन वह भी महिला की मदद नहीं करते। करीब एक मिनट बाद बदमाश खुद ही चले जाते हैं। बाद में महिला तमाशबीन लोगों की ओर इशारा करके कुछ कहती भी है। इसके बाद भी कोई उसके पास नहीं जाता। बाद में पीड़िता खुद ही वहां से चली जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें