book fair
- फोटो : G. pal
नेत्रा ऐप है बेहद खास
हॉल नंबर 7 में लगे एमबीडी ग्रुप के स्टॉल पर कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष एप्लीकेशन मौजूद है। इस का नाम नेत्रा है। इसकी खासियत है कि किताब में पढ़ने वाले किसी भी विषय से संबंधित चित्र को मोबाइल या टैबलेट से स्कैन कर चित्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी वीडियो के रूप में मिलती है। विद्यार्थियों को अगर किसी चैप्टर का कोई चित्र समझ में नहीं आ रहा, तो वह नेत्रा ऐप में चित्र से जुड़े विषय का चयन कर चित्र स्कैन करे और बस एक टच में चित्र से जुड़ी सभी जानकारियां वीडियो के जरिये दिखाई जाती है, जिनके साथ विस्तृत जानकारी लिखित रूप में पढ़ने को मिलती है। इस ऐप्लीकेशन से विज्ञान, गणित, कॉमर्स, फिजिक्स, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, जेईई एडवांस, नीट और एकाउंटेंसी समेत अन्य विषयों की पढ़ाई आसान बनाई गई है।