पिछले महीने भर से दिल्ली में जारी सीलिंग से व्यापारियों को राहत देने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बड़ी राहत देने जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्राधिकरण व्यापारियों को कन्वर्जन चॉर्ज पर छूट दे सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
sealing
- फोटो : vivek nigam
साथ ही एफएआर को एक समान करनी सिफारिश भी कर सकता है। डीडीए के अनुसार, एफएआर में बदलाव पर काम चल रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बैठक के बाद सीलिंग पर डीडीए बड़े फैसले लेने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
sealing
- फोटो : vivek nigam
बताया जा रहा है कि एफएआर को 300 रुपये तक बढ़ाया जाने की योजना है। बता दें कि डीडीए ने दिसंबर 2017 में ही कन्वर्जन चार्ज को लेकर नोटिफिकेशन निकाला था।
जिसके अनुसार, नए कन्वर्जन चार्ज 22,274 प्रति वर्गमीटर निर्धारित किए गए हैं जो जून 2018 तक मान्य है। 2012 की नोटिफिकेशन के अनुसार कन्वर्जन चार्ज 89,000 रुपये प्रति वर्गमीटर था।