फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

विज्ञापन
1 of 12
गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया। मंगलवार को परेड समाप्ति तक दिल्ली के सभी बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। (सभी फोटो: अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली)
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

2 of 12
सुरक्षा बलों ने सोमवार दोपहर से परेड के रास्ते में आने वाली सभी इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद हैं।

विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

3 of 12
अल-कायदा और आईएस के आतंकियों से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहती हैं। इसी के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए 55 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

4 of 12
मंगलवार को होने वाले समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से लालकिला के बीच एयरफोर्स, दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एसपीजी के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

5 of 12
ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों को भी तैनात किया गया है। हवाई हमलों से बचने के लिए इंडिया गेट के अलावा अन्य स्थानों पर रडार की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

6 of 12
ऐसा रहेगा सुरक्षा का घेरा
- फ्रांस्वा ओलांद की सुरक्षा के लिए सलामी मंच के पास सात लेयर का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। इसमें सुरक्षा एजेंसियों से लेकर, एसपीजी, एनएसजी, सेना, अर्द्धसैनिक बल, आईबी व दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

7 of 12
- राजधानी में करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों से परेड स्थल के आसपास की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
- 75 हाईराइज बिल्डिंगों पर शार्प शूटरों को और परेड के रास्ते में वाली बिल्डिंगों पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

8 of 12
- हवाई हमले से बचाने के लिए रडार लगाए गए हैं, जो किसी भी हवाई हमले को भांपकर उसे रोकने में मदद करेगा।

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

9 of 12
- परेड के समय सुबह 9:50 से दोपहर 12:30 बजे तक दिल्ली के आसपास हेलीकॉप्टर से नजर रखी जाएगी।

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

10 of 12
- भूमिगत मेट्रो स्टेशन और राजपथ के आसपास मौजूद कार्यालयों को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने संरक्षण में ले लिया है।

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

11 of 12
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजपथ को सोमवार दोपहर तीन बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड, टी प्वॉइंट साउथ एवेन्यू, त्यागराज मार्ग, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, जसवंत सिंह रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, रेड क्रॉस रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, चर्च रोड, टी प्वॉइंट से लेकर नॉर्थ एवेन्यू को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

राजधानी के सभी बॉर्डर सील, किले में तब्दील हुई दिल्ली

12 of 12
वहीं, रात 2 बजे से सी हेक्सागन इंडिया गेट पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। यह प्रतिबंध परेड खत्म होने तक जारी रहेगा। इसके अलावा 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिला आदि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर शाम चार बजे तक प्रतिबंध रहेगा। परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रॉसिंग हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें