करीब डेढ़ माह के बाद मंगलवार को स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौट आई। 12 मई से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अभिभावकों के साथ स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : भूपिंदर सिंह
सुबह के वक्त स्कूल जाते हुए किसी के चेहरे पर मुस्कान दिख रही थी तो कोई मायूस दिख रहा था। लेकिन स्कूल जाने का पहला दिन अभिभावकों के लिए चुनौतीपूर्ण दिखा।
विज्ञापन
3 of 5
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : भूपिंदर सिंह
स्कूल खुलने के पहले ही बच्चे बारिश के माहौल के बीच घरों से निकले। कोई सड़क पार कर रहा, कोई स्कूल बस का इंतजार कर रहा तो कोई अपने अभिभावक का हाथ पकड़कर स्कूल जाते हुए दिखा।
4 of 5
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : भूपिंदर सिंह
जहां सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त व कुछ निजी स्कूल खुले हैं तो वहीं कई अन्य निजी स्कूल भी इस सप्ताह तक खुल जाएंगे। स्कूलों ने बच्चों के स्वागत की तैयारी भी की। स्कूलों में एक से दो दिन ग्रीष्मकालीन होमवर्क जमा होंगे, उसके बाद यूनिट टेस्ट की शुरुआत हो जाएगी।
10 से 15 मई के बीच दिल्ली के कई स्कूलों में छुट्टियों का एलान हो गया था। इन डेढ़ महीने की छुट्टी से वापस लौटने के बाद आज एक जुलाई मंगलवार को बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल और बस पकड़ने के लिए निकले। सुबह-सुबह स्कूल बस पकड़ने के लिए छात्र सड़क किनारे खड़े दिखे।