फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस वैन में 18 स्कूली बच्चों का हुआ एक्सीडेंट उसके ड्राइवर ने पी रखी थी शराब, 17 बार कटे चालान

Sat, 28 Apr 2018 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
school van accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी टैंकर चालक संजीव शर्मा ने हादसे के समय शराब पी हुई थी। मेडिकल जांच में सामने आया कि उसने तय लिमिट से साढ़े छह गुना ज्यादा शराब का सेवन किया था। वहीं आरोपी का 17 बार किसी न किसी वजह से चालान कट चुका था।
विज्ञापन

3 of 7
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
छानबीन की जा रही है कि इतने चालान कटने के बाद भी आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाने का प्रयास कर रही है।

4 of 7
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती सुहानी सिंह, उदय सिंह और मोहम्मद आयान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बाकी बच्चों की सेहत में सुधार हुआ है। जिन बच्चों को हल्की चोटें आई थी, उनको बृहस्पतिवार रात इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस, वैन के चालक विजय सिंह से भी पूछताछ कर रही है। मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि वैन मालिक को भी पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

6 of 7
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
उससे भी पूछताछ की जाएगी कि 16 साल पुरानी वैन को कैसे चलाया जा रहा था। वहीं उसमें जरूरत से ज्यादा बच्चों को क्यों बिठाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
school van accident in delhi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बृहस्पतिवार को कन्हैया नगर लाल बत्ती पर दूध के टैंकर ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी, जबकि 17 अन्य जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें