फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़ाया बच्चों की बस का कंडक्टर, परिजनों की सावधानी से टला बड़ा हादसा

Tue, 12 Sep 2017 04:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : राजन राय
नोएडा के अभिभावक सेक्टर-39 स्थित रॉयन स्कूल पर एकत्र हुए। वहां एक बस परिचालक झूमता दिखा तो उन्हें संदेह हुआ कि वह शराब के नशे में है। इस पर अभिभावकों ने हंगामा किया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : राजन राय
पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया, लेकिन शराब पीने की पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि अभिभावकों का आरोप है कि इसमें पुलिस-प्रशासन ने चालबाजी से काम लिया है। यदि परिचालक ने शराब का सेवन नहीं किया था वह झूम कैसे रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : राजन राय
अगर शराब का सेवन नहीं किया था तो कोई अन्य नशा जरूर कर रखा था। दरअसल, सोमवार को नोएडा के अभिभावक रॉयन स्कूल पर एकत्र हुए और प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर योजना के बारेे में जानना चाहा।

4 of 7
- फोटो : राजन राय
मगर प्रबंधन ने उन्हें संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया तो वह नाराज होकर डीएम ऑफिस पहुंच गए। वहां पर जिलाधिकारी के नहीं होने की सूचना पर और भी आक्रोशित हुए तो इसकी जानकारी डीएम बीएन सिंह को मिली।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : राजन राय
उन्होंने तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह को अभिभावकों की बात सुनने के लिए भेजा। अभिभावकों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट ने दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद वे सिटी मजिस्ट्रेट रॉयन स्कूल गए। वहां अभिभावकों को एक परिचालक झूमता मिला। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : राजन राय
शराब की नहीं हुई पुष्टि
अभिभावकों ने हंगामा किया था कि परिचालक ने शराब पी रखी है। उसका अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मगर परिचालक के मेडिकल में पुष्टि नहीं हुई कि उसने शराब पी थी।-अजय कुमार, थानाध्यक्ष सेक्टर-39
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : राजन राय
अभिभावकों के साथ बैठक के बाद रॉयन स्कूल की जांच-पड़ताल की लेकिन प्रथम दृष्टया कोई भी संदिग्ध मामला प्रकाश में नहीं आया ताकि कोई कार्रवाई की जा सके।-महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें