फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर को बंद हो जाएंगे SBI के ये बैंक अकाउंट, 10 मिनट में ऐसे बचाएं

Fri, 01 Dec 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
demo pic
अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है तो 31 दिसंबर से पहले इसे आधार से लिंक न करवाने पर आपका अकाउंट डिएक्टिवेट यानि बंद हो सकता है। एसबीआई ने हाल ही में अपने सभी ग्राहकों को अपका बैंक खाता किसी भी हाल में 31 दिसंबर तक आधार से लिंक कराने को कहा है। हालांकि इस चेतावनी से डरने की बजाए ऐसा तरीका भी है कि इस पूरी प्रक्रिया को दस मिनट में ही आप घर बैठे आसानी से पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
demo pic
एसएमएस के जरिए ऐसे करें लिंक
एसबीआई का कोई भी ग्राहक एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक करा सकता है। इसके लिए बस आपको अपना आधार नंबर लिख कर स्पेस देना होगा फिर अपना खाता नंबर लिख अपने रजिस्टर्ड नंबर से इसे 567676 पर मैसेज करना होगा। हालांकि, यदि आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड नंबर से मैच नहीं करता तो इसकी सूचना भी एसएमएस के जरिए आपको मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
एटीएम से ऐसे करें अपना आधार लिंक
आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर भी बैंक खाते को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए अपने एटीएम कार्ड को स्वाइप कर पिन डालें। इसके बाद आपको सर्विस टैब में जाकर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा। यहां जाकर आधार रजिस्ट्रेशन और अकाउंट टाइप सलेक्ट करें। इसके बाद आपको दो बार आधार नंबर डालना होगा जिसके बाद आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
demo pic
एसबीआई ब्रांच जाकर भी करवा सकते हैं लिंक
अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच जाएं और आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ लेटर ऑफ रिक्वेस्ट बैंक को दें। संबंधित अधिकारी उसे प्रमाणित करेगा। इसके साथ ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसकी सूचना आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें