दुनियाभर में सजीव दिखने वाला पुतले बनाने वाली मैडम तुसाद का भारत में पहला संग्रहालय शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में आम लोगों के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन
2 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
मैडम तुसाद के इस संग्रहालय में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय 50 हस्तियों के पुतले रखे गए हैं।
विज्ञापन
3 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
इन पुतलों की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। बृहस्पतिवार को संग्रहालय का मीडिया प्रीव्यू कराया।
4 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
संग्रहालय को पुरानी दिल्ली का टच दिया गया है। इसका एहसास संग्रहालय में प्रवेश करते ही लग जाता है।
विज्ञापन
5 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
संग्रहालय में महात्मा गांधी के साथ अब्दुल कलाम, भगत सिंह, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह मिली है। खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, मिल्खा सिंह, मैरीकॉम के अलावा फुटबाल में रोनाल्डो, मेसी, डेविड बेकहम और धावक उसेन बोल्ट को जगह दी गई है।
विज्ञापन
6 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
बॉलीवुड व हॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, राजकपूर, रणवीर कपूर, कैटरीना, सलमान खान, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, सोनू निगम, जेनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर, टॉम क्रूज, टाइटेनिक फेम लिओनार्डो डीकार्पिओ, माइकल जैक्सन समेत अन्य को जगह मिली है।
विज्ञापन
7 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
मैडम तुसाद के महाप्रबंधक अंशुल जैन ने बताया कि हम तीन वर्षों से इसे खोलने को लेकर तैयारी कर रहे थे। अब यह जनता के लिए तैयार है। यह हमारे लिए भावुक पल है। यहां 50 हस्तियों को जगह दी गई है।
8 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
आगे यह संख्या और बढ़ेगी। एक दिन में 500 लोग इसे देख पाएंगे। यह सुबह 10 से शाम साढ़े सात बजे तक खुला रहेगा। बड़े लोगों को 960 रुपये तो 18 साल के कम उम्र के को 760 रुपये देने होंगे।
9 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
एक बार प्रवेश करने पर अधिकतम दो घंटे तक अंदर रहा जा सकता है। पुतले छूने की आजादी मिलेगी। उसके साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।
10 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
मैडम तुसाद संग्रहालय के मुताबिक, एक पुतला बनाने में चार से सात माह का समय लगता है। 20 लोगों की टीम इस काम को अंजाम देती है।
11 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
एक पुतले की कीमत 1.5 करोड़ से लेकर 2.5 करोड़ रुपये होती है, यानी औसतन कीमत दो करोड़ रुपये आती है।
12 of 13
Madame Tussauds museum
- फोटो : विवेक निगम
इसकी सुरक्षा के लिए दुनिया की नंबर वन सिक्योरिटी एजेंसी को जिम्मा दिया गया है।
आपको जानकर हैरानी होगी की असल जीवन में इन हस्तियों का ड्रेस तैयार करने वाले फैशन डिजाइनर ही इन पुतलों के लिए भी कपड़े डिजाइन तैयार करते हैं। कई बार कुछ हस्तियां खुद ही अपने कपड़े दान करते हैं, लेकिन ज्यादातर के कपड़े मैडम तुसाद प्रबंधन उनके डिजाइनर से संपर्क कर बनवाते हैं। दिल्ली में लगा अमिताभ बच्चन के पुतले का ड्रेस खुद बिग बी ने दान किया है।