फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल मैच के फाइनल में जब सपना ने लगाए ठुमके तो 80 साल के बुजुर्ग भी नहीं रोक पाए अपनी भावनाएं

Tue, 21 Feb 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 10
sapna chaudhary
गुड़गांव में एक फुटबाल मैच के दौरान उमड़ी भीड़ में उस वक्त सनसनी मच गई जब उन्हें पता चला कि उनके बीच परफॉर्म करने के लिए सपना चौधरी आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 10
sapna chaudhary
गुड़गांव में एक जाति विशेष पर गीत गाने को लेकर विवादों में आई राग‌िनी गाय‌िका और डांसर सपना चौधरी ने ठीक एक साल बाद गुड़गांव में एक बार फिर स्टेज शो किया। ज‌िसमें कुछ ऐसा हुआ क‌ि सुर्ख‌ियों में आ गई सपना। सपना का यह शो गढ़ी हरसरू में हुआ। मौका था सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह का।
विज्ञापन

3 of 10
sapna chaudhary
इस दौरान बच्चे, युवा, महिला व बुजुर्गों में सपना का ऐसा जुनून द‌िखा क‌ि फुटबॉल चैंप‌ियनश‌िप के फाइनल मैच उसके सामने फीका पड़ गया।

4 of 10
sapna chaudhary
दोपहर करीब ढाई बजे मैदान में एक तरफ रोहतक और फतेहाबाद की टीम के बीच मुकाबला चल रहा था वहीं दूसरी तरफ स्टेज पर सपना चौधरी का धमाकेदार डांस।
विज्ञापन

5 of 10
sapna chaudhary
वैसे तो इस कार्यक्रम में सपना ने अपना कोई गीत नहीं गाया, लेकिन उन्होंने लोगों घायल करने वाली अपनी अदाओं में डांस कर खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

6 of 10
sapna chaudhary
इस दौरान हालत तो यह हो गई कि दर्शक फुटबॉल मुकाबला छोड़कर सपना का डांस देखने के लिए टूट पड़े और आयोजकों ने सपना का डांस बंद करवा दिया।
विज्ञापन

7 of 10
sapna chaudhary
वहां मौजूद सपना के दीवाने चिल्ला-चिल्लाकर उसके डांस को शुरु करवाने की मांग करते रहे।

8 of 10
sapna chaudhary
यह दीवानगी सिर्फ युवाओं में ही नहीं बल्कि 80 साल तक के बुजुर्गों में भी द‌िखी। वो भी सपना का डांस देखने के लिए आतुर दिखाई दिए।

9 of 10
sapna chaudhary
वहीं सपना ने भी किसी को निराश नहीं किया। कार्यक्रम के अंत में लगातार दो गीतों पर डांस कर सभी को संतुष्ट कर दिया।
विज्ञापन

10 of 10
sapna chaudhary
हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा गुड़गांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम व गढ़ी हरसरू में चल रही थी। इस चैंपियनशिप का फाइनल मैच गढ़ी हरसरू में खेला गया। इस दौरान सपना चौधरी सहित कई अन्य महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। लेकिन इस बारे में मीडिया को भी जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसा शायद सपना चौधरी के साथ चल रहे विवाद को लेकर किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें