फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त ने बताया उन्होंने कैसे काटी जेल की सजा और अपने बच्चों की कैसे करते हैं मदद

Sat, 14 Apr 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता संजय दत्त जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल कलर्स टीवी का मशहूर शो एंटरटेनमेंट की रात दोबारा शुरू होने वाला है। इसके पहले ही एपिसोड में अभिनेता संजय दत्त आपको गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
entertainment ki raat
वह शो, जिसे पिछले सीजन में शानदार रिस्पांस मिला था। वीकेंड्स पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आएगा, वह भी इस बार रात 9 बजे के प्राइमटाइम स्लॉट पर।
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन के पहले एपिसोड का शुभारंभ करने के लिए बॉलीवुड के हर-दिल अजीज़ संजय दत्त, मेजबान  सौम्या टंडन और नेहा पेंडसे, कॉमेडियन मुबीन सौदागर, बलराज और बाल कलाकार दिव्यांश के साथ शो के पहले गेस्ट होंगे।

4 of 5
Sanjay Dutt
संजय दत्त जेल में बिताए अपने दिनों के साथ-साथ अपने परिवार के साथ रहने में उन्हें कितनी खुशी मिलती है,के बारे में बड़ी ही साफगोई से बताते हुए कहते हैं, "मैं येरवदा में आरजे था और चूंकि अधिकतर कैदी मेरे प्रशंसक थे, इसलिए मुझे सुनकर वे बहुत खुश होते थे। ये वही लोग थे जिन्होंने कारावास के मेरे समय को आसान बनाया और अपना समय अच्छी तरह से बिताने में मेरी मदद की।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay dutt
अपने बच्चों के बारे में पूछे जाने पर अपनी आंखों में चमक लाते हुए उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे पहले पढ़ाई करें और डिग्री हासिल करें; तब वे जो भी करना चाहते हैं, उसमें उनकी मदद करूंगा। मैं मैथ में कमजोर हूं इसलिए मैं उसमें नहीं पड़ता, लेकिन मैं क्रॉफ्ट और पेंटिंग में उनकी मदद करता हूं।” ऐसे और भी खुलासों के बीच, टीम को सुपरस्टार के साथ जोरदार हंसी-खुशी और मस्ती साझा करते देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें