दादरी के बिसाहड़ा में हुई हत्या पर राजनीति और नेताओं का आना जारी है। रविवार को बीजेपी के विवादित विधायक संगीत सोम भी यहां पहुंचे। प्रशासन ने भले ही बिसाहड़ा में धारा 144 लगा रखी है लेकिन, संगीत सोम को यहां पंचायत करने से रोका नहीं जा सका। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
2 of 10
मुजफ्फर नगर दंगों के आरोपी संगीत सोम ने यहां भी भड़काऊ बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस यहां एक तरफा कार्यवाही कर रही है और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली में घायल राहुल यादव को पूछने वाला कोई नहीं है जबकि, वह बेहद गरीब है और उसके घर पर छप्पर तक नहीं है।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
3 of 10
संगीत सोम इतने पर ही नहीं रुके बल्कि, यूपी की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को भी हवाई जहाज में बिठाया था और अब गाय काटने वालों को हवाई जहाज में बिठाकर लखनऊ बुलाया है।
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
4 of 10
संगीत सोम ने इस दौरान मीडिया को भी अपने गुस्से का निशाना बनाया और कहा कि आप लोग उस परिवार को तो दिखा रहे हैं लेकिन, जिस लड़के को गोली लगी है उसका हाल कोई नहीं ले रहा।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
5 of 10
पंचायत में उन्होंने एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा और कहा कि वह बीमार मानसिकता के व्यक्ति हैं और जिस तरह का भाषण वह हैदराबाद में देते हैं वैसा यहां देकर देखें उनका क्या हाल होता है। ऐस लोगों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
6 of 10
उनका कहना था कि इकलाख के परिवार को तो 20 लाख रुपये दे दिए गए लेकिन, राहुल यादव के परिवार को कुछ नहीं दिया गया। उसे कम से कम 5-7 लाख रुपये तो देने ही चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि हम उसके परिवार की पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
7 of 10
उन्होंने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हमें कमजोर न समझे, हम हर तरह से जवाब देना जानते हैं।
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
8 of 10
स्थानीय भाजपा नेता संजय राणा के बेटे विशाल के बिसाहड़ा मामले में गिरफ्तारी पर सोम ने कहा कि संजय पहले भी बीजेपी के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। यूपी सरकार की यह पुरानी आदत रही है कि कोई भी मामला हो तो उसे बीजेपी पर डाल दो। संजय को फंसाने की कोशिश की जा रही है।
प्रतिबंध के बावजूद संगीत सोम ने बुलाई पंचायत
9 of 10
मुसलमान मरता है तो बीस लाख दिया जाता है और हिंदू मरता है तो बीस हजार भी नहीं दिया जाता, साक्षी महाराज के इस बयान पर संगीत सोम ने कहा कि इसमें गलत क्या है? यूपी सरकार की इसी तरह की नीति है।