फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के बीच धूमधाम से स्वदेश लौटीं साक्षी, देशवासियों को बोला थैंक्यू

Wed, 24 Aug 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ओलंप‌िक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मल‌िक - फोटो : ani
रियो ओलिंपिक में भारत को कांस्य पदक के रूप में पहला मेडल दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक बुधवार तड़के स्वदेश पहुंची। साक्षी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं और यहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 5
ओलंप‌िक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मल‌िक
बता दें क‌ि  जब साक्षी र‌ियो से द‌िल्ली एयरपोर्ट पहुंची तो उस वक्त हरियाणा सरकार के पांच मंत्री भी साक्षी के स्वागत में एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए थे। साक्षी ने देश लौटकर कहा क‌ि देशवास‌ियों ने उनका पूरा समर्थन क‌िया और वो सबको थैंक्यू बोलना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ओलंप‌िक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मल‌िक - फोटो : ani
साक्षी का एयरपोर्ट पर तो भव्य स्वागत हुआ ही साथ ही वहां से जब वो बहादुरगढ़ पहुंची तो खुद सीएम खट्टर उनके स्वागत के ल‌िए मौजूद थे। बहादुरगढ़ में हो रहे सम्मान समारोह में बोलते हुए साक्षी ने सबका धन्यवाद ‌किया और बेटी पढ़ाने और बेटी ‌ख‌िलाने का संदेश द‌िया।

4 of 5
ओलंप‌िक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मल‌िक - फोटो : ani
एक भव्य सम्मान समारोह में बहादुरगढ़ में साक्षी का सम्मान हुआ व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने यहां न ‌स‌िर्फ उन्हें बधाई दी बल्क‌ि कई घोषणाएं भी कीं ज‌िससे हर‌ियाणा में कुश्ती को और प्रोत्साह‌ित क‌‌िया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओलंप‌िक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मल‌िक - फोटो : ani
‌इससे पहले हरियाणा के खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज भी रियो में हेड ऑफ स्टेट डेलिगेशन के तौर पर मौजूद थे और वे भी साक्षी के साथ ही वापस लौटे हैं। लौटने से पहले साक्षी ने एक ट्वीट किया, 'आ रही हूं मैं, अपने देश अपने घर!'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें