वर्ल्ड वड़ापाव दिवस पर दुनिया का सबसे लंबा वड़ापाव साइबर सिटी में तैयार किया गया है। जिसकी लंबाई 145 फीट दर्ज की गई। नुक्कडवाला की टीम ने इसे महज तीन घंटे में तैयार किया है।
विज्ञापन
2 of 6
गुड़गांव में बना दुनिया का सबसे लंबा 'बड़ा पाव'
- फोटो : जितेंद्र राठी/अमर उजाला
लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने इस वड़ापाव को अब तक के सबसे लंबे वड़ा पाव के रूप में मान्यता दे दी है। इसे लिम्का की वर्ष 2018 की बुक में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
गुड़गांव में बना दुनिया का सबसे लंबा 'बड़ा पाव'
- फोटो : जितेंद्र राठी/अमर उजाला
अमूमन महाराष्ट्र का यह पकवान इंडियन बर्गर के रूप में लोगों के बीच खासा प्रचलित है। सोहना रोड स्थित सेक्टर 49 के वाटिका बिजनेस पार्क में मंगलवार को इस इंडियन बर्गर को प्रदर्शित किया गया था।
4 of 6
गुड़गांव में बना दुनिया का सबसे लंबा 'बड़ा पाव'
- फोटो : जितेंद्र राठी/अमर उजाला
इस वड़ापाव के निर्माण की तैयारी पिछले तीन दिनों से चल रही थी। सैकड़ों लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। साथ ही विश्व के सबसे बडे वड़ापाव को चखने का मौका पाया।
विज्ञापन
5 of 6
गुड़गांव में बना दुनिया का सबसे लंबा 'बड़ा पाव'
- फोटो : जितेंद्र राठी/अमर उजाला
नुक्कड़वाला के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भल्ला ने बताया कि उनके हिसाब से स्ट्रीट फूड की श्रेणी वड़ापाव को अब तक काफी कमतर आंका गया है। हम चाहते थे कि लोग विश्व वड़ापाव दिवस को जानें और महत्व दें, इसलिए इसको अनूठे तरीके से मनाने का निर्णय लिया।
गुड़गांव में बना दुनिया का सबसे लंबा 'बड़ा पाव'
- फोटो : जितेंद्र राठी/अमर उजाला
शेफ अजय सूद के नेतृत्व में नुक्कडवाला की 25 सदस्यीय टीम इस वड़ापाव को बनाने में लगी थी। इसे बनाने में 200 किलोग्राम आलू और 200 किलोग्राम ब्रेड का प्रयोग किया गया।