फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

विज्ञापन
1 of 7
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही यूपी स्टेट वूमेन स्वीमिंग और टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। स्वीमिंग में छह गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉंज मंडल जीतकर वाराणसी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

2 of 7
टेबिल टेनिस में मेरठ मंडल की खिलाड़ी राधाप्रिया गोयल ने सिंगल का गोल्ड जीतकर मेरठ को टॉप पर पहुंचाया। स्वीमिंग में मेरठ मंडल की ओर से खेलते हुए गाजियाबाद की तैराक सायरा सिरोही ने दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

3 of 7
स्वीमिंग में मेरठ मंडल में गाजियाबाद की 11 साल की तैराक अवीशी सिंह ने एक सिल्वर और एक ब्रॉंज मेडल पर कब्जा किया। स्वीमिंग में मेरठ मंडल की टीम ने दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉंज मेडल जीता। वहीं, इलाहाबाद की टीम ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर और तीन रजत पदक हासिल किए। टेबिल टेनिस के सिंगल में राधाप्रिया गोयल ने लखनऊ की दीक्षा ध्रुुवंश को शिकस्त देकर पदक जीता।

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

4 of 7
वहीं, टीटी डबल्स में लखनऊ की आकृति श्रीवास्तव व दीक्षा ध्रुवंश की जोड़ी ने कानपुर की अभिसारिका व रुची सैनी को मात देकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। स्वीमिंग में 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के अलावा शुक्रवार को सायरा सिरोही ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड, फैजाबाद की मंजरी जायसवाल ने सिल्वर और वाराणसी की निशा ने ब्रॉंज जीता।
विज्ञापन

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

5 of 7
100 मीटर फ्रीस्टाइल में वाराणसी की वंदना साहनी ने गोल्ड, मेरठ की सायरा सिरोही ने सिल्वर और कानपुर की श्रृष्टि रावत ने ब्रांज हासिल किया।
विज्ञापन

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

6 of 7
आखिरी चार गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में वाराणसी मंडल ने गोल्ड, इलाहाबाद ने सिल्वर व लखनऊ ने ब्रॉंज पाया। समापन समारोह में वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

PHOTOS: ये हैं गोल्डेन गर्ल सायरा, स्वीमिंग का उभरता सितारा

7 of 7
इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफीसर सुनील चंद्र जोशी, स्पोर्ट्स ऑफीसर सीतापुर नीरज मिश्रा, इलाहाबाद स्पोर्ट्स अधिकारी शीला भट्टाचार्य, उपक्रीड़ाधिकारी रमेशचंद्र पाल, परवेज अली, रामदास, कीर्तिमणी पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें