फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अवैध संबंधों का खूनी अंत, भाई और पत्नी ने ही मार दिया उसे

विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली के कारोबारी मन्नू वालिया की हत्या उसकी पत्नी शालू और चचेरे भाई विपुल (शालू के देवर) ने 50 हजार रुपये सुपारी देकर शूटरों से कराई थी। सिहानी गेट पुलिस ने शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया। शूटर भागे हुए हैं। पुलिस ने दावा किया कि शालू और विपुल के अवैध संबंध हैं, जिसकी भनक मन्नू को लग गई थी, वह उनका विरोध करता था। इसके अलावा मन्नू कारोबारी फायदे के लिए पत्नी को लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसीलिए दोनों ने मन्नू को मारने की साजिश रची। मन्नू की मौत के बाद शालू को 20 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम मिलना था। बता दें कि अमर उजाला ने शनिवार को ही खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: अवैध संबंधों का खूनी अंत, भाई और पत्नी ने ही मार दिया उसे

2 of 5
एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के कारोबारी मन्नू की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उसके चचेरे भाई विपुल और पत्नी शालू को हिरासत में लिया था। दोनों का कहना था कि वे कार से हरिद्वार जा रहे थे, बाइक सवार बदमाशों ने मन्नू की गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन छानबीन में खुलासा हुआ कि मुजफ्फरनगर के अलावलपुर का विपुल दिल्ली में मन्नू के साथ रहता था। उनकी कार ड्राइव करता था। तीन माह से शालू और विपुल में अवैध संबंध थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: अवैध संबंधों का खूनी अंत, भाई और पत्नी ने ही मार दिया उसे

3 of 5
इनका मन्नू ने विरोध किया। मन्नू का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। केसों की पैरवी कराने को उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह शालू को उनसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस का यह भी दावा है कि जून में हुए जानलेवा हमले की दवा कराने के लिए भी मन्नू पर पैसे नहीं थे। डॉक्टर से भी संबंध बनाने के लिए उसने पत्नी को मजबूर किया था। परेशान शालू ने प्रेमी विपुल को यह बात बताई। विपुल ने बड़ौत के शूटर जितेंद्र उर्फ बल्लू और हरियाणा के गजनी से संपर्क किया।

तस्वीरें: अवैध संबंधों का खूनी अंत, भाई और पत्नी ने ही मार दिया उसे

4 of 5
50 हजार में मन्नू की हत्या की सुपारी इन शूटरों को दी। प्लान के मुताबिक, दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए वह तीनों मन्नू की कार से घर से निकले। राजनगर एक्सटेंशन में पहले से ही उन तीनों शूटर गजनी और बल्लू इंतजार कर रहे थे। उनकी बाइक से 100 मीटर दूरी पर विपुल ने लघुशंका के बहाने कार रोक दी। कार रुकते ही शूटर पहुंचे और कार से नीचे उतर रहे मन्नू को दो गोलियां मारीं। प्लान के तहत शालू ने कॉल कर पुलिस और मन्नू के भाई आलोक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: अवैध संबंधों का खूनी अंत, भाई और पत्नी ने ही मार दिया उसे

5 of 5
मन्नू को अस्पताल ले गए। लेकिन मन्नू के भाई आलोक ने शालू और विपुल पर हत्या का शक जताकर उनके बचने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और छानबीन की तो पर्दाफाश हो गया। शालू ने बताया कि पति उसे प्रताड़ित करता था। वह पति से परेशान थी, लेकिन उसकी हत्या नहीं कराना चाहती थी। उसने अपने और विपुल के अवैध संबंधों और पति द्वारा दूसरों से संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के पुलिस के दावों को भी खारिज किया। उसने कहा कि पुलिस अपनी तरफ से ये सारी कहानियां बना रही है, जिनमें सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें