फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल की शादी से मायूस हुए गांव वाले, जानें क्या है वजह

Sat, 15 Dec 2018 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
1 of 8
saina nehwal - फोटो : pti
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शुक्रवार को बैडमिंटन स्टार पी कश्यप के साथ सात फेरे लिये। दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन इस शादी से यूपी के एक गांव के लोग काफी मायूस नजर आए। आगे पढ़िए गांव वाले क्यों हुए मायूस....
विज्ञापन

2 of 8
saina nehwal - फोटो : अमर उजाला
दरअसल साइना मूलरूप से मुरादनगर क्षेत्र के गांव ढिंडार निवासी हरवीर सिंह की पुत्री हैं। गांव के लोगों में जहां साइना की शादी को लेकर खुशी है वहीं न्यौता नहीं मिलने से मलाल भी है। ढिंडार गांव बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह का पैतृक गांव है। गांव की बेटी की शादी को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर तो है, लेकिन शादी में न्योता नहीं मिलने पर मायूसी भी है।
विज्ञापन

3 of 8
saina nehwal - फोटो : pti
शादी में शामिल होने के लिए गांव के किसी भी व्यक्ति को निमंत्रण नहीं भेजा गया। बताया गया है कि साइना की शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल हुये है। ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी ने बताया कि उन्हें बैडमिंटन स्टार साइना की शादी की खुशी है, लेकिन गांव में किसी को शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया। मीडिया के पूछे जाने पर उन्हें शादी के बारे में जानकारी मिली।

4 of 8
saina nehwal - फोटो : ट्विटर
ये है उनकी मोहब्बत की दास्तां
बड़ी धूमधाम से होने वाली यह शादी काफी सादगी में निपट गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी। अचानक हुई इस शादी के बारे में तब पता लगा, जब साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। बता दें कि पूर्व विश्व नंबर-1 खिलाड़ी साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर #जस्टमैरेड हैशटैक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।' 
विज्ञापन

5 of 8
saina nehwal - फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी और शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को होने वाले भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की भी खबर थी, लेकिन साइना ने तय तारिख से दो दिन पहले ही बड़े ही सादगी तरीके से शादी रचा ली। यूं तो खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। परूपल्ली कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
saina nehwal - फोटो : ट्विटर
साइना देश की सबसे बड़ी बैडमिंटन स्टार हैं। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं। 2010 के कॉमवेल्थ गेंम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं साइना के नाम इस समय कुल 23 टाइटल हैं। वह बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 (2015) बनने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
saina nehwal - फोटो : ट्विटर
इसके साथ ही साइना एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। वहीं, परूपल्ली कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2012 में इंडिया ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड, 2015 में इंडिया ओपन ग्रांड प्री गोल्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन

8 of 8
saina nehwal - फोटो : ट्विटर
32 वर्षीय कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 58 नंबर पर है। हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पुलेलागोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। साइना 20 बड़े टाइटल को जीतकर जहां भारतीय बैडमिंटन की सुपरस्टार बन चुकी हैं, वहीं कश्यप भी पुरुषों की प्रतिस्पर्धा में अच्छा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें