फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास वजह से पटौदी पहुंचे सैफ और उनका परिवार, करते दिखे घुड़सवारी

Mon, 18 Dec 2017 10:29 AM IST
प्रेमचंद पालमी/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan - फोटो : अमर उजाला
कस्बा पटौदी रियासत के दसवें नवाब व अभिनेता सैफ अली खान ने रविवार को दिन के समय में पटौदी इब्राहिम महल परिसर से बाहर निकलकर अपने खेत-खलियान की पगडंडी व रास्तों पर घुड़सवारी कर सर्दी के मौसम का आनंद लिया। वहीं सैफ ने अपने महल परिसर में भी लगभग एक घंटे तक घुड़सवारी की।
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan - फोटो : अमर उजाला
सैफ ने खेतों में घुड़सवारी करते हुए लोगों से मिले। उन्हें लोगों ने नवाबी अंदाज में सलाम किया।  घुड़सवारी के दौरान अभिनेता ने बताया कि यहां हैंटर नामक फिल्म में घोड़े पर सीन फिल्माया जाएगा। उसके लिए ही वह घुड़सवारी का अभ्यास करने निकले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor
जैसे ही बच्चों को सैफ की घुड़सवारी की बात चली तो उनकी एक झलक पाने के लिए घोड़े के पीछे-पीछे दौड़ पड़े।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सैफ अली खान तलवार चलाना भी सीखेंगे।

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : अमर उजाला
यह अभ्यास भी फिल्म के लिए किया जाएगा। बता दें कि नन्हे तैमूर का जन्मदिन बुधवार यानि 20 दिसंबर को मनाने के लिए परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है। रविवार शाम को तैमूर की मौसी एवं फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उसकी नानी सिनेतारिका बबीता भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor
उनके साथ में करिश्मा कपूर के बच्चे भी पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि में सैफीना अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में शनिवार को कई दिनों के लिए बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें