फिल्म अभिनेता सैफ अली खान व करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली संग पटौदी इब्राहिम पैलेस में शनिवार को शाम 5.50 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 7
पटौदी खानदान के चिराग तैमूर अली का जन्म दिन मनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना के संग इब्राहिम पैलेस पहुंच चुके हैं। पटौदी इब्राहिम पैलेस में जन्मदिन की तैयारियां पिछले कई माह से चल रही हैं। तैमूर मियां का पहला जन्मदिन पटौदी पैलेस में बुधवार को मनाया जाएगा। वहीं सैफीना के बेटे तैमूर के जन्मदिन पर खान परिवार व कपूर परिवार पहुंचेंगे।
विज्ञापन
3 of 7
उनके संग तैमूर मियां की आया भी आई है। बता दें कि सैफीना के बेटे तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को है। इस दौरान सैफ अली खान पैलेस में होर्स राइडिंग भी करेंगे। सैफ अली खान किसी फिल्म में होर्स राइडिंग का सीन भी फिल्माएंगे।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए दो घोड़े भी गोल्फ कोर्स फरीदाबाद से उनके आने से पहले ही पहुंच चुके है। शनिवार को सैफ अली खान खुद गाड़ी चलाकर अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में अभिनेत्री करीना कपूर खान, बेटे तैमूर अली व आया के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
गाड़ी में अगली ही सीट पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान बैठी हुई थी। पीछे की सीट पर तैमूर मियां की आया गोद में लेकर हुए थी। सैफीना अपने पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्मदिन से तीन रोज पहले पहुंचे हैं। तैमूर के जन्मदिन को खास बनाने को लेकर महल में अच्छी खासी तैयारियां पहले से ही की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 7
जन्मदिन पर पहुंचेंगे कई सितारे
तैमूर के जन्मदिन पर सैफीना के घनिष्ठ निकटतम मित्र भी पटौदी आएंगे। जानकारी के मुताबिक तैमूर मियां के जन्मदिन पर नाना रणधीर कपूर, नानी बबीता, मौसी करिश्मा कपूर, मलाईका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा समेत बड़े कलाकार भी तैमूर अली के जन्मदिन पर पहुंचेंगे।
वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर, बुआ सोहा अली खान सैफ, फुफा कुणाल खेमू, बुआ सब्बा अली खान, बहन सारा अली खान, भाई इब्राहिम अली खान सहित अन्य रिश्तेदार व दोस्त आएंगे।