कॉकरोच पार्टी के 20 जुलाई को प्रदर्शन में पैलट गन से घायल साहिल लोचब ठीक होने के बाद से कई बार कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थाने के चक्कर काट चुका था। कई बार थाने से लौटा दिए जाने के बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। एक माह बाद अब दोबारा से राहुल गांधी ने स्वयं धरना दिया, तब जाकर साहिल की एफआईआर दर्ज हो पाई। दूसरी ओर, साहिल के मुद्दे पर एलओपी राहुल गांधी ने न केवल पैलट गन के मुद्दे से केंद्र सरकार को अपने कदम पीछा करने पर मजबूर कर दिया। साथ ही देशभर में जेन जी के मुद्दे को हवा दे दी है।