फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब वर्दी में हैं इन्हें कौन रोकेगा, जब कानून के रखवालों ने सरेआम उड़ाई नियमों की धज्जियां

Tue, 27 Feb 2018 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : अमर उजाला
वाह भाई साहब, दूसरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों का चालान काटने वाले पुलिसकर्मी स्टाफ का रौब दिखा खुद ही शहर की सड़कों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं, मगर वे भूल जाते हैं कि दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। ‘हेलमेट जरूरी होता है’ अभियान के तहत सोमवार को अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो यह स्थिति सामने आई। आलम यह था कि बिना हेलमेट चलने वाले कई पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट भी या तो टूटी हुई थी या फिर मानकों के अनुरूप नहीं थी। शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरे इन पुलिसकर्मियों को कहीं यातायात पुलिस ने रोका नहीं, क्योंकि ये तो स्टाफ वाले हैं। इनका चालान कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन

हम तो दूसरों का चालान करते हैं, हमारा कौन करेगा

2 of 3
- फोटो : अमर उजाला
साहब वर्दी में हैं, इन्हें कौन रोकेगा : बीके चौक के पास से गुजरते इन साहब ने न तो हेलमेट पहन रखा है और न ही इनकी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मानकों के अनुरूप है। मगर साहब वर्दी में हैं, इन्हें कौन रोकेगा।
बादशाह खान अस्पताल में किसी काम से आए ये थानेदार साहब भी बिना हेलमेट पहने ही मोटरसाइकिल दौड़ा रहे हैं और उनकी उसकी नंबर प्लेट भी टूटी हुई है। मगर चिंता काहे की, हम तो दूसरों का चालान करते हैं, हमारा कौन करेगा।
इन साहब ने 60-70 हजार रुपये की नई मोटरसाइकिल तो ले ली, मगर 700 रुपये का हेलमेट नहीं लिया गया। अब थानेदार साहब को समझाने की जरूरत तो नहीं है कि हेलमेट इनकी सुरक्षा के लिए ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये तो स्टाफ वाले हैं, इनका चालान कैसे किया जा सकता है

3 of 3
- फोटो : अमर उजाला
दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनना सभी के लिए जरूरी है, फिर चाहे वो आम आदमी है या फिर पुलिसकर्मी। हेलमेट अपनी सुरक्षा के लिए ही होता है। इस बारे में सभी पुलिसकर्मियों को पहले से निर्देश हैं कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। अगर फिर भी कोई बिना हेलमेट चल रहा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- विरेंद्र विज, डीसीपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें