फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुला देगा सईद जाफरी का वो आखिरी खत, जब पहली पत्नी से अलग होने पर जागा था प्यार का एहसास

Tue, 08 Jan 2019 01:17 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
 "गांधी" (1982), "शतरंग के खिलाड़ी" (1977), "हिना" (1991) और "राम तेरी गंगा मैली" (1985) जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का मुजायरा पेश करने वाले सईद जाफरी का आज जन्मदिन है। पंजाब के मालेरकोटला में जन्मे भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता सईद जाफरी भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके निभाए किरदार सदा जिंदा रहेंगे। सईद जाफरी का जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब के मालरकोटला में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ में हुई। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी पढ़े। सेंट जॉर्ज कॉलेज मैसूर से उच्च शिक्षा प्राप्त की। शिक्षा प्राप्त करने के बाद सईद जाफरी ने दिल्ली में "यूनिटी थिएटर" नाम की थियेटर कंपनी खोली और कई नाटकों का सफल मंचन किया। दिल्ली में ही उन्होंने कई साल ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया। यहीं से शुरुआत हुई उनके फिल्मी कॅरियर की। उन्होंने कई हिंदी और हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया। अपनी मौत से कुछ महीने पहले उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अपनी जिंदगी का एक राज दुनिया के सामने उजागर किया था जिसके लिए काफी हिम्मत चाहिए। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पहली बीवी और उसके प्यार के बारे में जो बातें लिखी थीं वह किसी को भी भावुक कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 8
saeed jaffrey - फोटो : social media
सईद जाफरी ने अपनी डायरी के कुछ पन्नों को सार्वजनिक किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहली पत्नी से अलग होने और उसके बाद उनके प्यार का कैसे एहसास हुआ ये बताया था। उन्होंने लिखा, जब मैं 19 साल का था तो मेरी शादी मेहरूनिमा से हुई थी जो उस वक्त 17 साल की थी। मैं गुलाम भारत के ब्रिटिश कल्चर से बहुत प्रभावित था। मैंने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना, सूट पहनना सीख लिया था, साथ ही अपने अंदर अंग्रेजों वाला व्यवहार भी डेवलप कर लिया था। लेकिन मेरी बीवी मेहरूनिमा मेरे से पूरी तरह उलट थी- वह पूरी तरह से घरेलू और एक टिपिकल हाउस वाइफ थी।
विज्ञापन

3 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
मेरी कोई भी राय या चाहत उसकी बेसिक पर्सनालिटी नहीं बदल सकी। वह हमेशा ही एक आज्ञाकारी पत्नी, एक प्यारी मां और एक अच्छी गृहणी थी। लेकिन मेहरूनिमा वो नहीं बन सकी जो मैं चाहता था। जितना मैंने उसे बदलने की कोशिश की वह मुझसे दूर होती गई। धीरे-धीरे वह एक खुशमिजाज और आकर्षक लड़की से एक असुरक्षित महिला बन गई। इसी दौरान मैं अपने साथ काम करने वाली एक एक्ट्रेस की तरफ आकर्षित हो गया और उसे अपनी पत्नी बनाना चाहा।

4 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
10 साल की अपनी शादी के बाद मैंने मेहरूनिमा से तलाक ले लिया। मैंने अपना घर छोड़ दिया और अपनी को-स्टार से शादी कर ली। मैंने तलाक के वक्त यह ध्यान रखा कि मेहरूनिमा और मेरे बच्चों को पैसों की कोई कमी न हो। 6-7 महीने तक तो सब अच्छा चला। लेकिन परेशानियां उसके बाद शुरू हुईं। मुझे महूसूस होने लगा कि मेरी दूसरी पत्नी उतनी केयरिंग और आकर्षक नहीं थी। कभी-कभी मैं मेहरूनिमा के प्यार भरे टच और मेरे भले के लिए उसके सोचने को मिस करने लगता था। जिंदगी आगे बढ़ती गई। मैं और मेरी नई पत्नी एक घर में दो लोगों की तरह रह रहे थे ना कि वैसे जैसे एक घर में एक आत्मा रहती है। मैं कभी मेहरूनिमा के पास वापस ये जानने नहीं गया कि वह और मेरे बच्चे कैसे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
कैसे पता चला मेहरूनिमा के बारे में
अपनी दूसरी शादी के 6-7 साल बाद मैंने एक आर्टिकल देखा जो एक उभरती हुई शेफ के बारे में था। उसका नाम था मधुर जाफरी जिसने अपनी रेसिपी की एक बुक लॉन्च की थी। जब मैंने उस स्मार्ट सभ्य महिला की तस्वीर देखी तो मैं भौचक्का रह गया। वह मेहरूनिमा की तस्वीर थी। लेकिन ये कैसे हो सकता था? उसने दोबारा शादी कर ली और बीच का नाम भी बदल लिया था।
विज्ञापन

6 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
मैं उस वक्त विदेश में शूटिंग कर रहा था। अब वह यूएस में रहती है। मैं अगली फ्लाइट पकड़कर अमेरिका गया। मैंने उसके बारे में पता किया और उससे मिलने पहुंचा। उसने मुझसे मिलने से इंकार कर दिया। मेरी बेटी जो 14 साल की थी और बेटा जो 12 साल का था ने मुझसे एक आखिरी बार मिलने की इच्छा जताई। उसका नया पति उसके साथ था और अब वह मेरे बच्चों का कानूनी तौर पर पिता भी था।
विज्ञापन

7 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
उस मुलाकात में बच्चों ने सईद से क्या कहा
मैं आज भी वो बातें नहीं भूल सकता जो उस दिन मेरे बच्चों ने मुझसे कही थी। उन्होंने मुझे बताया कि उनके नए पिता सच्चे प्यार का मतलब जानते हैं। उसने मेहरूनिमा को वैसे ही स्वीकार किया जैसी वो थी और कभी उसे बदलने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वह मेहरूनिमा से इतना प्यार करता था जितना वो अपने आप से भी नहीं करता था। उसने मेहरूनिमा को उसकी जिंदगी खुद से जीने दी और कभी अपनी इच्छाएं उसपर नहीं थोपीं। उसने उसे वैसे ही स्वीकार और एंजॉय किया जैसी वो थी। और अब मेहरूनिमा अपने दूसरे पति के प्यार और केयर से एक आत्मविश्वास से लबरेज और अपने ऊपर निर्भर महिला बन चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
saeed jaffrey - फोटो : ट्विटर
अपने चरित्र की वजह से सईद की शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी
सईद के स्वार्थ, मांग और अस्वीकार्यता ने मेहरूनिमा के व्यक्तित्व को कुचल कर रख दिया स्वार्थ की वजह से ही सईद ने मेहरूनिमा को छोड़ दिया। सईद ने कभी मेहरूनिमा से प्यार नहीं किया, उन्होंने हमेशा खुद से प्यार किया और जो अपने आप से प्यार करते हैं वो दूसरों से प्यार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें