वार्ताकार साधना रामचंद्रन और संजय हेगड़े
- फोटो : अमर उजाला
वार्ताकार संजय हेगड़े ने भी प्रदर्शनकारियों को रास्ता खाली करने को लेकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी प्रदर्शनकारियों ने एक भी न सुनी। इसके बाद साधना ने कहा कि अब प्रदर्शनस्थल पर बातचीत नहीं होगी, क्योंकि यहां का माहौल बात करने लायक नहीं रहा। वार्ताकारों ने प्र्रदर्शनकारियों से 20 लोगों की लिस्ट मांगी है, जिनसे बातचीत किसी दूसरे स्थान पर करने की बात की है।