भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी, महान सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर
2 of 8
सचिन के साथ रसायन शास्त्र की गहरी जानकारी रखने वाले प्रो. सीएनआर राव भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह बंगलौर स्थित जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर
3 of 8
इस समय सचिन की उम्र करीब 40 साल है। इससे पहले जब राजीव गांधी के लिए इस सम्मान की घोषणा हुई थी, तब उनकी उम्र 47 साल की होती। गांधी को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया था।
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर
4 of 8
राष्ट्रपति भवन में मंगवार को हुए समारोह में दोनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजली और बेटी सारा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर
5 of 8
सम्मान प्राप्त करने के बाद तेंदुलकर ने पत्रकारों से कहा, 'मुझे गर्व है कि मैं भारत में पैदा हुआ। भले ही मेरा बल्ला खामोश हो गया हो लेकिन मैं भारत के लिए लगातार बैटिंग करता रहूंगा'।
विज्ञापन
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर
6 of 8
जैसे ही मौका मिला सचिन ने प्रो. राव को भी भारत रत्न के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे देश के युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर
7 of 8
इस मौके सचिन ने सबसे मिले-जुले। वहां मौजूद सभी राजनेताओं का आगे बढ़कर अभिनंदन किया।