फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

विज्ञापन
1 of 9
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) सीआरपीएफ के 75वें स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिए आयोजित हाफ मैराथन को यहां के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और सीआरपीएफ के महानिदेशक दिलीप त्रिवेदी ने झंडी दिखाई।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

2 of 9
‘रन फॉर यूनिटी’ नाम से आयोजित इस हाफ मैराथन में हालांकि आकर्षण का केंद्र 2011 में नक्सलियों के खिलाफ एक साहसिक अभियान के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित सीआरपीएफ के 38 वर्षीय अधिकारी आरके सिंह रहे जिन्होंने अपने कृत्रिम पैर के जरिये रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

3 of 9
सिंह नक्सली हमले में अपनी बाई टांग गंवा चुके हैं। बावजूद इसके जब वह कृत्रिम ब्लेडों के सहारे दौड़े तो सचिन भी उनकी दिलेरी और जज्बे को सलाम करने से खुद को नहीं रोक सके।

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

4 of 9
सचिन ने सिंह के साहस को सराहते हुए कहा, ‘आपके साहस को मैं सलाम करता हूं। आप हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम तो केवल खिलाड़ी हैं लेकिन आप सच्चा विजेता हैं।’
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

5 of 9
सिंह इसके साथ ही पहले ऐसे ब्लेड धावक बन गए हैं जो भारत के किसी सुरक्षा बल से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

6 of 9
आयोजन में सचिन के अलावा ओलंपिक पदक विजेता एथलीट सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, विजेंदर सिंह और भारोत्तोलक कुंजुरानी देवी ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

7 of 9
फिल्म स्टार नाना पाटेकर और जॉन अब्राहम भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते देखे गए। इस बीच पुरुष वर्ग में इंद्रजीत पटेल विजेता रहे जबकि महिला वर्ग में मोनिका ने बाजी मारी।

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

8 of 9
इस अवसर पर सीआरपीएफ के महानिदेशक दिलीप त्रिवेदी ने कहा, ‘इस मैराथन के आयोजन का मकसद रन फॉर यूनिटी यानी दिल्ली वालों को एक साथ एक जगह लाकर दौड़ाना है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब पांच सितारों ने लगाए चार चांद

9 of 9
जवान जो कि दिन रात हमारी सुरक्षा का बेड़ा उठाए हैं, असल में वह रीयल हीरो हैं। उनके साथ समय गुजार हम उनका उत्साह बढ़ाने के लिए आए हैं। यह एक प्लेटफॉर्म है जहां सब एक हैं और साथ-साथ हैं। - जॉन अब्राहम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें