लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी की ‘हरियाणवी नाइट’ आयोजन को दर्शकों के हंगामे के बाद बीच में ही रोकना पड़ गया। कुछ शरारती तत्व सुरक्षा चक्र को तोड़कर डांस करते हुए मंच तक आ गए।
विज्ञापन
2 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें काबू करने में पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी। हंगामा होते देखकर सपना ने बीच में ही कार्यक्रम को रोक दिया।
विज्ञापन
3 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी रंग से सराबोर मुरादाबाद के लोग ‘गोली चल जावेगी..’ गाने पर उनकी धमाकेदार एंट्री पर झूमने लगे। हर बीट पर सपना के ठुमकों से कार्यक्रम पूरे शबाब पर था। सपना की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो रहे थे।
4 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
उनकी तस्वीर और सेल्फी के लिए मंच के पास तक पहुंचे लोग कुछ समझने को तैयार नहीं थे। एडीएम सिटी और आयोजकों के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगमामूली चोटिल हो गए। दर्शकों को कार्यक्रम खत्म करने धमकी देकर लोगों को शांत कराना पड़ा। इसके बाद मंच के सामने पुलिसबल तैयार करके एक बार फिर सपना ने अपने हरियाणवी अंदाज में डांस शुरू किया।
विज्ञापन
6 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर गाने ‘घूंघट ओढ़ ले..’ और ‘तेरी आख्या का यो काजल’ पर हरे पटियाला सूट में सपना चौधरी के हाई वोल्टेज डांस ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मोबाइल पर वीडियो बनाते हुए दर्शक नजर आए। सभी उनके डांस के दिवाने हो गए थे।
विज्ञापन
7 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक बारगी फिर मंच के पास खड़े लोगों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद सपना चौधरी को आराम के लिए बैक स्टेज भेजा गया। दर्शक यही समझते रहे कि सपना दोबारा मंच पर लौटेंगी और प्रोग्राम दोबारा शुरू होगा, लेकिन फिर वह दोबारा मंच पर नहीं आई।
8 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी के शो में हुई भगदड़।
9 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी का डांस देखने के लिए उमड़ी भीड़।
10 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का हुजूम इस कदर उमड़ पड़ा कि सपना को बीच में ही स्टेज छोड़कर जाना पड़ा।
11 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना की अदाएं लोगों को खूब भाईं।
12 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
लोग इमारतों पर चढ़कर सपना का डांस देखते हुए।
13 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना के प्रति दीवानगी इस कदर थी कि कोई भी उन्हें देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था।
14 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल का टॉर्च जलाकर लोगों ने देखा सपना का डांस और उन्हें वीडियो में भी कैद कर लिया।
15 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ को काबू करती पुलिस।
16 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी।
17 of 18
sapna choudhary
- फोटो : अमर उजाला
कई कुर्सियों को एक के ऊपर एक लगाकर सपना का डांस देखते पति-पत्नी।