हैदराबाद का दलित शोधार्थी रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने परिवार संग बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। रोहित की मां ने केजरीवाल से मिलकर अपने छोटे बेटे के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।
विज्ञापन
केजरीवाल से मिली रोहित की मां, छोटे बेटे के लिए मांगी नौकरी
2 of 6
इस बैठक में राधिका के साथ उनका छोटा बेटा राज वेमुला और रोहित के करीबी दोस्तों में से एक सुनकन्न वेलपुला समेत अन्य लोग भी शामिल थे। मालूम हो कि रोहित वेमुला का छोटा भाई राजा एप्लाइड जियोलॉजी में एमएससी कर रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल से मिली रोहित की मां, छोटे बेटे के लिए मांगी नौकरी
3 of 6
वहीं खबर के अनुसार रोहित के परिवार से मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने कैबिनेट की एक मीटिंग बुलाई है। हैदराबाद विश्वविद्याल में आत्महत्या करने वाले रोहित को न्याय दिलाने के लिए ही दिल्ली में कल एक मार्च हुआ था, जिसमें केजरीवाल और राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया था।
केजरीवाल से मिली रोहित की मां, छोटे बेटे के लिए मांगी नौकरी
4 of 6
दिल्ली में मंगलवार को हुए प्रदर्शन में केजरीवाल ने केंद्र पर छात्रों के खिलाफ एक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की थी। वहीं रोहित की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया।
विज्ञापन
केजरीवाल से मिली रोहित की मां, छोटे बेटे के लिए मांगी नौकरी
5 of 6
उन्होंने कहा हमारे बेटे को राष्ट्रद्रोही कहने वाले अपने मंत्री के खिलाफ आपने क्या कार्रवाई की? इसके साथ ही उन्होंने जेएनयू व अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों की पिटाई की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें बंद होनी चाहिए।
केजरीवाल से मिली रोहित की मां, छोटे बेटे के लिए मांगी नौकरी
6 of 6
रोहित का शव 17 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर के एक हॉस्टल के कमरे के छत से लटका मिला था। बता दें कि केजरीवाल ने वेमुला परिवार की हरसंभव मदद की कई बार बात कही है और वो हैदराबाद जाकर भी वो वेमुला परिवार से मिले थे।