एशिया के सबसे बड़े बस डीपो यानि मिलेनियम डिपो में मंगलवार सुबह डकैती पड़ गई। (सभी फोटोः कुमार संजय/अमर उजाला) बदमाशों ने कैश सेक्शन में बोतल से हमला कर करीब 10 लाख लूट लिए। मामले की जांच सनलाइट कॉलोनी पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने अपना काम भी शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम ने मोर्चा संभाला।