गाजियाबाद के नामी कॉलेज की अमानवीयता से गई छात्रा की जान, वार्डन पर लगे ये आरोप
Fri, 08 Sep 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सार
बीमारी से बीटेक छात्रा की मौत, हंगामा
- छात्रों ने आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट प्रबंधन पर देरी इलाज कराने का लगाया आरोप
- अस्पताल में भर्ती कराने के लिए वॉर्डन पर रुपये मांगने का भी आरोप
- पुलिस ने छात्रों को कराया शांत, प्रबंधन ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के राज कुमार गोयल (आरके गोयल) इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा की मौत के बाद वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह मौत कॉलेज की बड़ी लापरवाही और वार्डन की अमानवीयता से हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
jahnvi death in rkgit college
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि छात्रा की मौत गर्ल्स हॉस्टल में खराब खाना खाने से हुई है। आरकेजीआइटी कॉलेज में बीटेक 1st ईयर मेकेनिकल को छात्र जाह्नवी राय 29 अगस्त से बीमार थी।
विज्ञापन
3 of 5
jahnvi death in rkgit college
- फोटो : अमर उजाला
जाह्नवी ने अपनी बीमारी की बात वार्डन को 1 तारीख को ही बता दी थी। बताया जा रहा है कि फूड प्वॉयजनिंग के बाद उसे बुखार भी हो गया था।
4 of 5
jahnvi death in rkgit college
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि हॉस्टल की वार्डन को जाह्नवी ने ये बात बताई तो उसने पहले 5 हजार जमा कराने की बात कही। वार्डन की लापरवाही से उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराने में देरी हुई। 2 सितंबर को परिजनों के आने के बाद उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे परिजन itbp अस्पताल दिल्ली ले गए। बता दें कि जाह्नवी के पिता जयशिव राय आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल हैं।