फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप में RJD नेता का बेटा धरा, पीड़िता के शरीर को दांतों से काटा तो सदमे में चली गई मासूम

Sun, 26 Nov 2017 03:58 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
manish kumar pandey - फोटो : अमर उजाला
राजधानी के अमर कॉलोनी थाना इलाके में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में बिहार के आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर शरीर को कई जगह दांतों से काट डाला।
विज्ञापन

2 of 6
बच्ची के साथ बलात्कार
इससे बच्ची सदमे में चली गई और कई दिन तक परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। आरोपी मनीष कुमार पांडेय ने मासूम को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा रखा था। इसके बाद उसने दिल्ली से भागकर बिहार में शादी कर ली थी और नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

3 of 6
minor rape
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमर कॉलोनी के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाली प्रिया (बदला हुआ नाम) ने 20 नवंबर को अमर कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 19 नवंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है।

4 of 6
demo pic
वह कई दिनों से बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा था। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान थे। मासूम के जब ब्लीडिंग होने लगी तब परिजनों को मामले का पता लगा। पॉक्सो, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह की देखरेख में एसआई मनोज कुमार आदि की टीम ने तफ्तीश शुरू की। 
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
घुल-मिल गई थी बच्ची
जांच में पता लगा कि इलाके में रहने वाला ऑटो चालक मनीष कुमार पांडेय कई दिनों से गायब है। मनीष उसी बिल्डिंग में किराये पर रहता था, जिसमें शिकायतकर्ता रहती हैं। इसी कारण बच्ची उसे अंकल कहती थी और उससे घुल-मिल गई थी। पुलिस ने पश्चिमी चंपारण, बिहार स्थित आरोपी के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
पिता ने ही पकड़वाया
आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मनीष के पिता व भाई बिहार में आरजेडी के नेता हैं। पिता वहां के प्रधान हैं। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी में उसके पिता और भाई ने पुलिस की सहायता की। मनीष ने बिहार में जाकर शादी कर ली थी और नेपाल भागने की तैयार कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें