फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री रिया सेन का कुत्ता हो गया था किडनैप, ऐसे मिला वापस

Thu, 28 Dec 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
riya sen
शहर की पॉश सोसायटी के बाहर से दिनदहाड़े उठाया गया बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन का कुत्ता मिल गया है। उसे सोसायटी में आए कुछ नाबालिग उठाकर ले गए थे और जब उन्होंने अखबारों में खबर पढ़ी तो वह सोसायटी में चुपके से कुत्ते को छोड़कर चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
riya sen
इसके बाद गार्डों ने पुलिस और रिया सेन के परिजनों को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, रिया सेन पति शिवम तिवारी और सास-ससुर के साथ एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-93बी के ओमेक्स फॉरेस्ट सोसायटी में रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
riya sen
ससुर चिंतन तिवारी ने बताया कि अमेरिकन बुली ब्रीड के कुत्ते को 20 दिसंबर की शाम करीब छह बजे नौकर सोसायटी के बाहर टहलाने ले गया था। इसी दौरान कार सवार चार युवक नौकर को धमकाकर उसे उठाकर ले गए थे।

4 of 5
riya sen
फेज-दो थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि सोसायटी में ही कुछ नाबालिग रिश्तेदार के घर आए थे। बाहर जाते हुए कुत्ता पसंद आ गया तो उसे ले गए थे, लेकिन जब पता चला कि अभिनेत्री का है तो वह वापस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
riya sen
वहीं, जब मंगलवार को कुत्ता मिला तो परिवार के लोग खुश हो गए। परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि उनका कुत्ता मिल जाएगा। परिवार की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें