दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर करीब 12 सालों के अपने इतिहास में पहली बार सोमवार को भी खुला रहेगा। ताकि..
विज्ञापन
2 of 6
अक्षरधाम मंदिर
- फोटो : PTI
नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर के लोग मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन का कहना है कि साल के पहले दिन सोमवार पड़ने की वजह से इसका फैसला लिया गया है। उसके बाद पहले की तरह सोमवार को साप्ताहिक अवकाश जारी रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
akshardham
दरअसल, 2005 में उद्घाटन के बाद से सप्ताह के वर्किंग डे पर मंदिर को बंद रखा जाता है। इस दिन पूरे मंदिर की साफ-सफाई होती है। मंदिर की गुंबदों से लेकर भीतरी हिस्से तक की सफाई होती है।
4 of 6
akshardham
इसकी वजह यह है कि एक तो सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर दर्शकों की संख्या अमूमन कम रहती है। वहीं, शनिवार और रविवार पर करीब 40,000 लोग मंदिर पहुंचते हैं। जबकि पूरे सप्ताह में दर्शकों की संख्या 70,000 के करीब रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
water show
मंदिर का प्रशासन संभालने वाली बीएपीएस संस्था के शोध संस्थान के डायरेक्टर डॉ. जेएम दवे बताते हैं कि इस साल एक जनवरी को सोमवार पड़ रहा है। दर्शकों की सहूलियत के लिए मंदिर को खोलने का फैसला लिया गया है। इससे वह नए साल का जश्न मंदिर में मना सकेंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि छुट्टी पर दर्शकों का आंकड़ा बीस से पच्चीस हजार के बीच रहता है। उनकी सलाह है कि अगर एक जनवरी को दिल्ली-एनसीआर से कोई मंदिर कैंपस में आना चाहता है कि तो वह दोपहर से पहले आए। संभव है कि संख्या बढ़ने से दोपहर बाद लोगों को लंबी लाइन से गुजरना पड़े।