शहर की पॉश सोसायटी के बाहर से दिनदहाड़े उठाया गया बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन का कुत्ता मिल गया है। उसे सोसायटी में आए कुछ नाबालिग उठाकर ले गए थे और जब उन्होंने अखबारों में खबर पढ़ी तो वह सोसायटी में चुपके से कुत्ते को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
2 of 5
riya sen
इसके बाद गार्डों ने पुलिस और रिया सेन के परिजनों को सूचित किया। पुलिस के अनुसार, रिया सेन पति शिवम तिवारी और सास-ससुर के साथ एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-93बी के ओमेक्स फॉरेस्ट सोसायटी में रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
riya sen
ससुर चिंतन तिवारी ने बताया कि अमेरिकन बुली ब्रीड के कुत्ते को 20 दिसंबर की शाम करीब छह बजे नौकर सोसायटी के बाहर टहलाने ले गया था। इसी दौरान कार सवार चार युवक नौकर को धमकाकर उसे उठाकर ले गए थे।
4 of 5
riya sen
फेज-दो थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि सोसायटी में ही कुछ नाबालिग रिश्तेदार के घर आए थे। बाहर जाते हुए कुत्ता पसंद आ गया तो उसे ले गए थे, लेकिन जब पता चला कि अभिनेत्री का है तो वह वापस छोड़कर चले गए।
वहीं, जब मंगलवार को कुत्ता मिला तो परिवार के लोग खुश हो गए। परिजनों को उम्मीद नहीं थी कि उनका कुत्ता मिल जाएगा। परिवार की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।